भोपाल

एमपी-राजस्थान के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

mp news: मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया 16 हजार करोड़ के नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का ऐलान।

2 min read
Jan 17, 2026
Kota Vidhisha Sagar new greenfield expressway (demo pic)

mp news: केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश-राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को विदिशा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाने का ऐलान किया। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मध्यप्रदेश के सागर से राजस्थान के कोटा तक बनाया जाएगा। कोटा-विदिशा-सागर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे इसका नाम होगा और इसकी लागत 16 हजार करोड़ रुपये होगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में 36 हजार करोड़ से बनेंगे 6 एक्सप्रेस-वे और प्रगतिपथ

कोटा-विदिशा-सागर नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

नितिन गडकरी ने कोटा-विदिशा-सागर नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी देते हुए बताया कि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा और इसके बनने के बाद कोटा से सागर तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। इतना ही नहीं नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने से इन दोनों शहरों के बीच की दूरी 75 किमी तक कम हो जाएगी। नितिन गडकरी ने ये भी बताया कि इस नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से भोपाल-कानपुर, लखनऊ-कानपुर, दिल्ली-मुंबई तक जाने का लाभ मध्यप्रदेश और राजस्थान के लोगों को मिलेगा।

एमपी के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट मंजूर

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विदिशा में मंच से संबोधित करते हुए ये भी बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। जिसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड करा दी जाएगी। गडकरी ने ये भी बताया कि मध्य प्रदेश में अभी तक जो काम हो चुके हैं और जो चल रहे हैं वो 2 लाख करोड़ रुपये के हैं। गडकरी ने कार्यक्रम के दौरान 181 किलोमीटर लंबी 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही 4400 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों की सौगात भी दी।

गडकरी ने एमपी को दी ये सौगातें

  • नसरुल्लागंज से रेती-बुदनी के लिए फोरलेन रोड को मंजूरी। गडकरी ने कहा कि टू लेन रोड हम कर रहे हैं 1 हजार करोड़ का लेकिन अब मैं फिर से 1 हजार करोड़ रुपये मंजूर करके एनएचएआई को 4 लेन रोड बनाने का डीपीआर बनाने का काम देता हूं।
  • वन-टाइम इंप्रूवमेंट में 50 प्रोजेक्ट के लिए साढ़े 4 हजार करोड़ की मांग को नितिन गडकरी ने मंजूरी दी है।गोपालपुर-भेरूंदा रोड को लेकर गडकरी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार लैंड कर दे मैं सीमेंट कंक्रीट का रोड बनवा दूंगा। इतना ही नहीं जहां पुराना एनएच था वहां वन-टाइम इंवेस्टमेंट कर व्हाइट टॉपिंग रोड बना दी जाएगी।
  • विदिशा में 4 हजार करोड़ रूपये से उत्तरी बायपास बनाने की घोषणा, गडकरी ने कहा कि विदिशा के दक्षिणी बायपास का अभी काम चल रहा है उसके उद्घाटन के लिए जरूर आऊंगा और तभी उत्तरी बायपास का भी भूमिपूजन कर दूंगा।
  • ग्वालियर-भोपाल-नागपुर ग्रीन एक्सप्रेसवे 40 हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जिसे जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। इसके बनने से कम से कम 8 घंटे का टाइम ग्वालियर से नागपुर तक के सफर में बचेगा।
  • दो नेशनल हाईवे के बीच कनेक्टिविटी बनाने के लिए सिंरोज-बीना रोड बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 57 किमी. है और इसे बनाने में 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • सिंहस्थ के लिए उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन, 2500 करोड़ रुपये
  • बदनावर-टिमरनी रोड 1900 करोड़
  • झाबुआ के थांदला से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी के लिए रोड बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

नितिन गडकरी का ‘वेस्ट से बेस्ट’ का फॉर्मूला, ‘टॉयलेट के पानी से कमाता हूं 300 करोड़’

Published on:
17 Jan 2026 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर