भोपाल

आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र, समय पर वेतन न मिलने पर उठाया कदम

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने खून के पीएम के नाम पत्र लिखा है।

less than 1 minute read
Sep 16, 2025

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी 5 नंबर बस स्टॉप पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों के द्वारा खून से प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा गया है। आउटसोर्स कर्मियों की मांग की है कि हमारे लिए कोई नीति तय नहीं की जा रही है। जिससे हम शोषण का शिकार हो रहे हैं।

आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि श्योपुर जिले में 11 महीने से वेतन अटका हुआ है। साथ ही दूसरे जिलों में यही हाल है। इन कर्मचारियों ने कोरोना काल के समय 15-15 घंटे सेवाएं दीं। आज भी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं।

कर्मचारी रोजी-रोटी के लिए मोहताज

सिंह ने आगे बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर न तो वेतन मिल रहा है और न ही श्रम विभाग द्वारा तय न्यूनतम वेतन दरों के भुगतान किया जा रहा है। ठेकेदारों के द्वारा पीएफ की राशि भी समय पर जमा नहीं जा रही है। हमारी मांगों पर न तो शासन और न ही विभागीय अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। कई कर्मचारी भरण-पोषण के लिए रोजी-रोटी तक के लिए मोहताज हो गए हैं।

पीएम को 20 सितंबर तक अपनी व्यथा बताएंगे कर्मचारी

आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने घोषणा की है कि 15 से 20 सितंबर तक प्रदेशभर के शासकीय अस्पतालों में तैनात आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी अपने खून से पीएम के नाम पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताएंगे। इधर, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Published on:
16 Sept 2025 08:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर