भोपाल

एमपी में राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान के बीच कानूनी ‘जंग’, अगले हफ्ते सुनवाई

MP News: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने की ओर दायर मानहानि केस में भोपाल MP-MLA कोर्ट से जारी समन को राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती।

2 min read
Apr 03, 2026
rahul gandhi vs kartikeya singh chouhan defamation case mp high court hearing

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मध्यप्रदेश में कानूनी जंग छिड़ गई है। कार्तिकेय सिंह चौहान के द्वारा दायर कराए गए मानहानि केस में भोपाल MP-MPL कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था जिसे लेकर अब राहुल गांधी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और समन को चुनौती दी है। राहुल गांधी की ओर से दी गई इस चुनौती पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेंच में एक हफ्ते बाद इस प सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में 3225 करोड़ से बनेगा नया फोर-लेन बायपास, 20 मिनट में पूरा होगा 90 मिनट का सफर

राहुल गांधी के खिलाफ जारी हो सकता था वारंट

कार्तिकेय सिंह चौहान की तरफ से दायर किए गए मानहानि केस पर भोपाल MP-MLA कोर्ट ने बीते दिनों 03 फरवरी 2026 को समन जारी करते हुए ये निर्देष दिए थे कि राहुल गांधी 10 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित हों। बताया गया है कि इससे पहले भी कोर्ट राहुल गांधी को दो बार समन जारी कर चुका था और तीसरी बार समन जारी होने के बाद कोर्ट वारंट जारी कर सकता था क्योंकि आरोपी की मौजूदगी के बिना कोर्ट में सुनवाई आगे नहीं बढ़ रही थी।

क्या है पूरा मानहानि विवाद?

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान झाबुआ में चुनाव प्रचार करने आए राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम पनामा पेपर्स मामले में जोड़ दिया था। इसके बाद राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान के संदर्भ में अपने बयान का खंडन किया था लेकिन कार्तिकेय सिंह चौहान को लेकर कोई स्पष्ट खंडन नहीं किया था। इसी बात को लेकर कार्तिकेय सिंह चौहान ने भोपाल के एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान ने उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया है। इस केस की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट के जस्टिस तथागत याज्ञनिक कर रहे हैं।

हाईकोर्ट में एक हफ्ते बाद सुनवाई

एमपी एमएलए कोर्ट से समन जारी होने के बाद राहुल गांधी की ओर से हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट में जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेंच में इस पर प्रारंभिक सुनवाई हुई और इसे मामले को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी।

कब-कब क्या-क्या हुआ?

  • 30 अक्टूबर 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय सिंह चौहान ने भोपाल की एमपी एमएल कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया।
  • 27 फरवरी 2025 को भोपाल के एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामला दर्ज करते हुए राहुल गांधी को पहला समन भेजकर 9 मई 2025 को अदालत में पेश होने को कहा।
  • 9 मई 2025 को राहुल गांधी समन के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए।
  • 10 मई 2025 को राहुल गांधी के उपस्थित न होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और दूसरा समन जारी कर 28 अगस्त 2025 को राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा।
  • अब राहुल गांधी ने भोपाल एमपी एमएल कोर्ट से मिले समन को चुनौती देते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें

एमपी में बनेगा 80 किमी लंबा फोरलेन, 50 से ज्यादा गांवों से गुजरेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Updated on:
03 Apr 2026 04:33 pm
Published on:
03 Apr 2026 04:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर