भोपाल

राज्य पुलिस सेवा संगठन चुनाव 2026, जितेन्द्र सिंह को दोबारा बने अध्यक्ष

mp news: राज्य पुलिस सेवा संगठन की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन, जितेन्द्र सिंह फिर बने अध्यक्ष, शालिनी दीक्षित बनीं सचिव।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
state police service organisation election 2026

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य पुलिस सेवा संगठन की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। चुनाव पर्यवेक्षक पंकज पाण्डेय की देखरेख में 19 जनवरी से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 1998 बैच के अनुभवी अधिकारी और वर्तमान में एएसपी (क्राइम ब्रांच) जबलपुर में पदस्थ जितेन्द्र सिंह को दूसरी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। सिंह की ईओडब्ल्यू, एटीएस और साइबर जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें

एमपी में बड़ा हादसा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता झुलसे, देखें वीडियो

कार्यकारिणी का स्वरूप

अध्यक्ष: जितेन्द्र सिंह
उपाध्यक्ष: प्रणय नागवंशी
सचिव: शालिनी दीक्षित
कोषाध्यक्ष:रश्मि खरया
सह-सचिव: सुदीप गोयनका

चार प्रमुख समितियों का भी गठन

इसके अलावा चार प्रमुख समितियों का गठन किया गया है। उच्चस्तरीय कार्य समिति में विनय प्रकाश पॉल और समीर यादव जैसे नाम शामिल हैं, जबकि प्रशासनिक समिति की कमान इरमीन शाह और संजय साहू जैसे अधिकारियों के हाथों में होगी। कल्याण समिति में नीरज पाण्डेय व सोनाली दुबे और आईटी समिति में प्रशांत चौबे व सुनील पाटीदार को स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें

महाकाल मंदिर में फिर झड़प, पुणे की महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी के बीच विवाद

Updated on:
06 Feb 2026 10:05 pm
Published on:
06 Feb 2026 10:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर