
ujjain devotee security staff dispute viral video
Mahakal Temple: मध्यप्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर में एक बार फिर सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु के बीच विवाद हो गया। शयन आरती के दौरान पुणे से आई एक महिला श्रद्धालु और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ है। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। श्रद्धालु महिला ने सुरक्षाकर्मी पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं तो वहीं मंदिर समिति ने महिला पर महिला गार्ड का गला दबाने और हंगामे का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है।
देखें वीडियो-
पुणे से अपनी सहेलियों के साथ दर्शन करने आईं रेशमा सोनवाड़े गुरुवार रात करीब 10 बजे चांदी की पालकी गेट के पास टनल में कतार में लगी थीं। महिला का आरोप है कि पुरुष गार्ड्स महिलाओं को कंधे पर हाथ रखकर आगे धकेल रहे थे। विरोध करने पर महिला गार्ड को बुलाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। रेशमा का कहना है कि वे बिना दर्शन किए कड़वा अनुभव लेकर लौट रही हैं।
इधर, मंदिर सुरक्षा समिति ने आरोपों को निराधार बताया है। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि महिला श्रद्धालु कतार रोककर खड़ी थी। जब उन्हें आगे बढ़ने को कहा गया, तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। महिला गार्ड का आरोप है कि श्रद्धालु ने उनका गला पकड़ लिया और नाखूनों से हमला किया, जिससे वे घायल हो गईं। मंदिर समिति ने स्पष्ट किया कि वहां केवल महिला गार्ड तैनात थीं, किसी पुरुष गार्ड ने अभद्रता नहीं की।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने इस हंगामे का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला रोती और चिल्लाती नजर आ रही है, जबकि सुरक्षाकर्मी गेट बंद करते दिख रहे हैं। महाकाल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों (श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी) के आवेदन स्वीकार कर लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की सत्यता की जांच की जा रही है।
Published on:
06 Feb 2026 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
