भोपाल

एमपी में 35 वर्षीय कमांडो की हार्ट अटैक से मौत, NSG की मॉक ड्रिल में बिगड़ी थी तबीयत

MP News: मॉक ड्रिल के दौरान तबीयत बिगड़ी तो बैरक में जाकर लेट गए थे, साथी पहुंचे तो अचेत पाया और अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
2 min read
Apr 07, 2026
bhopal
stf commando death mock drill heart attack

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर हार्ट अटैक से मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भोपाल में STF के 35 वर्षीय कमांडो की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 4 अप्रैल की है तब NSG की मॉक ड्रिल के दौरान कमांडो की अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। साथी जब तक कमांडो को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलने के बाद पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है।

STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय STF कमांडो रावेंद्र भदौरिया रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले थे। वो 2011 बैच के SAF के कांस्टेबल थे और 2013 से STF में पदस्थ हुए थे। उन्होंने कमांडो प्रशिक्षण भी लिया था। वर्तमान में वह भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में रह रहे थे। 4 अप्रैल को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आतंकी पकड़ने की मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था। इसमें कमांडो रावेन्द्र भदौरिया भी शामिल थे। मॉकड्रिल के दौरान अचानक रावेन्द्र की तबीयत बिगड़ गई, तबीयत खराब होने पर वो कंट्रोल रूम के पीछे बने बैरक में जाकर लेट गए। करीब एक घंटे बाद जब साथी बैरक में पहुंचे तो रावेन्द्र अचेत मिले, साथी तुरंत रावेन्द्र को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक से एक महीने पहले दिखते हैं लक्षण

  • रिसर्च के मुताबिक सांस की तकलीफ, कमजोरी, रात के वक्त पसीना आना, चक्कर और उल्टी आना दिल का दौरा पडऩे के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। वहीं ज्यादातर पुरुषों में शुरुआती लक्षण के तौर पर सीने में दर्द, जकडऩ, सांस लेने की तकलीफ हो सकती है।
  • हार्वर्ड हेल्थ की रिसर्च के मुताबिक हैं, कुछ महिलाओं को अत्यधिक थकान, परेशान, नींद, या सांस की तकलीफ लगातार रहती है तो, यह दिल का दौरा पडऩे के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देने से तुरंत इसका इलाज किया जा सकता है और दिल का दौरा पडऩे से रोका जा सकता है।
  • हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक जिन महिलाओं को सीने में दर्द की शिकायत, सांस की तकलीफ, थकान, ठंडा पसीना, चक्कर आना और मतली जैसे लक्षण शरीर में दिखते हैं तो, तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

आप भी रहें अलर्ट इन संकेतों के बाद तुरंत पहुंचे अस्पताल

अमेरिका के हावर्ड हेल्थ इंस्टीट्यूट ने एक सर्वे किया। इसमें हार्ट अटैक के कई मामलों में देखा गया है कि छोटे-छोटे संकेत आपको सिग्नल देते हैं कि आपको जल्दी से डॉक्टर के पास जाना चाहिए, लेकिन लोग इसे पूरी तरह से इग्नोर कर देते है। हार्वर्ड ने हाल ही में एक रिसर्च पब्लिश किया। यह रिसर्च उन्होंने महिलाओं पर किया जिसमें, 95 फीसदी महिलाओं ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के एक महीने पहले से ही सबकुछ ठीक नहीं था। इस रिसर्च में यह भी खुलासा किया गया है कि दो सबसे मामूली से दिखने वाले संकेत होते हैं जो अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं और वह हैं हमेशा थकान महसूस करना और नींद न आना।

Updated on:
07 Apr 2026 06:56 pm
Published on:
07 Apr 2026 06:56 pm