mp news: मृतक के भाई का आरोप- भाभी ब्लैकमेल करती थी, कई दिनों से तनाव में था भाई...।
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक कर्मचारी के भाई ने भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि भाभी की बुरी आदतों से भाई काफी परेशान था। भाभी उसे ब्लैकमेल भी करने लगी थी जिससे वो तनाव में था और अब खुद की जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोपाल के सुखी सेवनिया थाना इलाके में रहने वाले नगर निगम के कर्मचारी अमर अहिरवार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने जब अमर को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। मृतक अमर अहिरवार नगर निगम की शाखा में माली का काम करता था।
मृतक अमर अहिरवार के भाई ने अपनी भाभी यानी अमर की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि भाभी की बुरी आदतों से भाई काफी परेशान था। भाभी भाई को ब्लैकमेल भी करने लगी थी जिसके कारण भाई तनाव नहीं झेल पाया और अब खुद की जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।