भोपाल

एमपी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में सामने आया नया नाम..

mp news: मध्यप्रदेश में बीजेपी जिलाध्यक्षों के नामों के ऐलान के बाद अब अगले प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज...।
4 min read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 6:54 PM IST
Another big contender for the post of state president reached BJP state headquarters
Another big contender for the post of state president reached BJP state headquarters- image patrika

mp news: मध्यप्रदेश में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ? अब पार्टी किसे मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपेगी ? ये वो सवाल हैं जिसकी चर्चा बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली तक में हो रही है। प्रदेश के कई दिग्गज अपने अपने तरीके से दावेदारी भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के लिए कर चुके हैं। इधर भाजपा 47 जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित कर चुकी है और जल्द ही बाकी जिलों के जिलाध्यक्ष भी घोषित हो जाएंगे। सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चयन होना है। इसी बीच अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में एक नया नाम भी जुड़ गया है।

रेस में कई बड़े नेताओं के नाम

नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिलहाल कई दावेदारों के नामों की चर्चाएं हैं जिनमें ब्राह्मण, ओबीसी और अनुसूचित जाति से आने वाले नेता शामिल हैं। चर्चाएं ये भी हैं कि मोदी-शाह की जोड़ी मुख्यमंत्री के नाम की ही तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चौंका सकती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन नामों पर जो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चाओं में हैं…

वीडी शर्मा- खजुराहो सांसद और वर्तमान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनने के सशक्त दावेदार हैं। वीडी शर्मा शुभंकर अध्यक्ष माने जाते हैं और इसकी वजह उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश में भाजपा की अपार सफलता है जिसमें 2023 विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के साथ ही 2024 लोकसभा चुनावों में पहली बार 29 में से 29 सीट पर ऐतिहासिक जीत शामिल है। सदस्यता अभियान में भी मध्यप्रदेश पूरे देश में अग्रणी रहा। हालांकि जानकार बता रहे हैं कि वीडी एक एक्सटेंशन ले चुके हैं, लिहाजा इसकी संभावना कम है कि उन्हें फिर से एक्सटेंशन दिया जाए।


हेमंत खंडेलवाल – बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे चौंकाने वाला है। तमाम दिग्गज नेताओं के बीच हेमंत खंडेलवाल का नाम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारों में सामने आ रहा है । हेमंत खंडेलवाल वर्तमान में विधायक होने के साथ ही कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

नरोत्तम मिश्रा- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण चेहरे के तौर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दावेदार बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद नरोत्तम मिश्रा लगातार संगठन में सक्रिया हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक भी हैं जिन्होंने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराया।

आशीष दुबे- जबलपुर सांसद आशीष दुबे का नया नाम भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की रेस में शामिल हो गया है। आशीष दुबे बीजेपी के सक्रिय और प्रतिभाशाली कार्यकर्ता माने जाते हैं। वो मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।आशीष दुबे की गिनती पढ़े-लिखे नेताओं में की जाती है।

लाल सिंह आर्य- अनुसूचित जाति के होने के कारण लाल सिंह आर्य भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दावेदार हैं। लाल सिंह आर्य लगातार दो चुनाव हारने के बाद भी संगठन में सक्रिय हैं और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी उनके नाम पर सहमत होना उनके पक्ष में है।

फग्गन सिंह कुलस्ते- मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम भी चर्चाओं में हैं। आदिवासी चेहरा होने के साथ ही फग्गन सिंह कुलस्ते काफी अनुभवी भी हैं और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सुमेर सिंह सोलंकी – राज्यसभा सांसद और युवा आदिवासी चेहरे के तौर पर सुमेर सिंह सोलंकी भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मजबूत दावेदार हैं। उनका संघ से जुड़ाव होने के कारण उनकी दावेदारी और भी मजबूत नजर आती है।

इन नामों के अलावा हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, देवास सांसद महेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया के नाम भी चर्चाओं में हैं। महिला चेहरों में सागर सांसद लता वानखेड़े, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस और सीधी विधायक रीति पाठक के नामों की भी चर्चा है।

Updated on:
18 Jan 2025, 6:54 PM IST
Published on: