भोपाल

पहले प्रेमी को जंगल में बुलाया और दूसरे प्रेमी से करा दी हत्या

mp news: जंगल में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, मृतक की प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट।

2 min read
Feb 26, 2026
Woman kills old lover with the help of new lover

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल भेल स्पोर्ट्स क्लब के जंगल में 21 फरवरी को मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। प्रेमिका ने पहले तो मिलने के लिए बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने का कहकर उसे अपने साथ जंगल में ले गई वहां दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर सिर पर डंडे से वार करने के बाद चाकू से चेहरे व गले पर वार कर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें

छाती पीट-पीटकर रोने वाली पत्नी ही निकली कातिल

अंधे कत्ल का खुलासा

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 21 फरवरी को भेल स्पोर्ट्स क्लब के जंगल में एक लाश मिली थी। मृतक की पहचान 43 वर्षीय ताराचंद पटेल के तौर पर हुई थी। ताराचंद मंडीदीप का रहने वाला था। जांच के दौरान मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया था कि ताराचंद के रानी अहिरवार नाम की महिला से पिछले डेढ़ साल से संबंध थे और वो उसकी आर्थिक मदद करता था। इसके बाद पुलिस ने रानी अहिरवार को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

संबंध बनाने बुलाया और मार डाला

आरोपी रानी अहिरवार ने बताया कि उसकी दोस्ती कृष्णपाल यादव से हो गई थी और इसी कारण ताराचंद उससे विवाद करने लगा था। इसी कारण उसने अपने नए प्रेमी कृष्णपाल के साथ मिलकर ताराचंद की हत्या की प्लानिंग की। साजिश के तहत उसने पहले ताराचंद को मिलने के लिए जिंसी चौराहे पर बुलाया और फिर वहां से शारीरिक संबंध बनाने की बात कहकर अपने साथ भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास के जंगल में ले गई। जब वहां ताराचंद उसके साथ संबंध बना रहा था तभी कृष्णपाल वहां पहुंचा और ताराचंद के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद रानी और कृष्णपाल दोनों ने मिलकर चाकू से ताराचंद के चेहरे व गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें

पति की हत्या के कुछ देर बाद…पत्नी ने प्रेमी के साथ ढाबे पर उड़ाई दावत

Published on:
26 Feb 2026 09:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर