26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की हत्या के कुछ देर बाद…पत्नी ने प्रेमी के साथ ढाबे पर उड़ाई दावत

MP News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, फिर उसकी लाश को सड़क किनारे फेंकने के बाद कुछ दूरी पर ढाबे में दोनों ने खाना खाया।

2 min read
Google source verification
DATIA

After killing husband the wife ate dinner with her lover at dhaba

MP News: मध्यप्रदेश के दतिया में 19 फरवरी को चिरुला थाना इलाके के फुलरा गांव में मिली युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस वारदात के चौंका देने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पता चला है कि पति की हत्या करने के कुछ देर बाद ही पत्नी ने प्रेमी के साथ ढाबे पर दावत उड़ाई थी। दोनों करीब 45 मिनट तक ढाबे पर रुके थे और उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई थीं। इसी सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को दोनों के जुर्म का सुराग मिला।

पत्नी ने गला घोंटा, प्रेमी ने कटर से काटी गर्दन

मृतक का नाम कल्याण राणा था जो ग्वालियर का रहने वाला था। 18 फरवरी को पत्नी हेमलता जो कि दतिया में सरकारी हॉस्टल की अधीक्षिका है उसे अपने प्रेमी अमित सूरी और एक सहेली के साथ कार से डबरा में चल रही धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में जाने के बहाने घर से लेकर निकले। रास्ते में सहेली को कार से उतार दिया और फिर पत्नी हेमलता ने पति कल्याण को उकसाना शुरू किया। कुछ ही देर में कल्याण ने विवाद करना शुरु कर दिया फिर हेमलता ने कार में ही पति कल्याण का गला घोंटा और फिर जिंदा होने के शक में प्रेमी अमित ने कटर से उसकी गर्दन रेत दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कल्याण के शव को फुलरा गांव के पास रोड किनारे फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए।

ढाबे में उड़ाई दावत

पति कल्याण के शव को रोड किनारे फेंकने के कुछ देर बाद ही पत्नी हेमलता व उसका प्रेमी अमित सूरी हाईवे पर बने एक ढाबे में रुके। यहां पर उन्होंने खाना खाया और करीब 45 मिनट तक ढाबे में रहे। तफ्तीश के दौरान जब पुलिस ने ढाबे के सीसीटीवी फुटेज देखे तो हेमलता व अमित नजर आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस समय कल्याण की हत्या का जो टाइम आया उसी टाइम के आसपास हेमलता और अमित ढाबे पर रुके थे इससे पुलिस का शक गहराया और फिर पूछताछ करने पर जुर्म का पर्दाफाश हो गया।

हेमलता का दूसरा पति था कल्याण

मृतक कल्याण हेमलता का दूसरा पति था वो उससे उम्र में करीब 6 साल छोटा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी हेमलता ने बताया कि पहले पति की 2011 में बीमारी से मौत होने के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसकी दो बेटियां हैं, उसे लगा कि बेटियों को पिता का प्यार मिलेगा इसलिए प्रेमी कल्याण से लव मैरिज की लेकिन कल्याण शराब पीने का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, इतना ही नहीं सैलरी के पैसे भी छुड़ा लेता था। 18 फरवरी को भी उसने शराब के पैसों को लेकर विवाद किया था। तब उसने अमित से 1000 रुपये उधार लेकर पति कल्याण को दिए थे और तभी पति की हत्या की साजिश रची थी। फिर उसी शाम ग्वालियर से डबरा के लिए निकले और रास्ते में प्लानिंग के मुताबिक पति कल्याण की हत्या कर वापस लौट आए।