25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेवफा हेमलता ने कथा के बहाने कर डाला कांड, एक कार में सवार थे पति-पत्नी और वो…

mp news: धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के बहाने पति को घर से बाहर लेकर आई पत्नी, रास्ते में प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया काम तमाम।

2 min read
Google source verification
datia

wife kills husband with lover

mp news: मध्यप्रदेश में एक बार फिर बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना दतिया जिले की है जहां बीते दिनों हुई युवक की हत्या का पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पहले दोनों ने मिलकर गला दबाया और जब उन्हें लगा कि अभी सांसें नहीं रुकी है तो कटर से गर्दन काट दी और लाश को कार से रोड किनारे फेंक दिया था।

19 फरवरी को मिली थी लाश

दतिया जिले के चिरुला थाना के फुलरा गांव के पास रोड किनारे 19 फरवरी को एक युवक की लाश मिली थी। युवक की गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। शुरुआत में युवक की शिनाख्त नहीं हुई लेकिन जब आसपास के थानों से जानकारी जुटाई गई तो मृतक की शिनाख्त ग्वालियर के अर्रोली ग्राम के रहने वाले कल्याण राणा के रूप में हुईl इसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आई और कुछ ही घंटों में पुलिस के हाथ गुनहगारों तक पहुंच गए।

पत्नी पर हुआ शक

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक कल्याण शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी हेमलता से मारपीट करता था। हेमलता कल्याण से 6 साल बड़ी थी और अपने पहले पति की मौत के बाद उसने कल्याण से शादी की थी। हेमलता को पहले पति की मौत के बाद अनुकंप नियुक्ति मिली थी और वो एक छात्रावास में अधीक्षक है। इतना ही नहीं ये भी जानकारी मिली की पत्नी हेमलता की नजदीकियां पड़ोस में ही रहने वाले अमित सूरी के साथ हैं। इस आधार पर जब पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया।

धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में जाने का बनाया बहाना

पत्नी हेमलता पति कल्याण की शराब की लत और मारपीट से तंग आ चुकी थी इसलिए उसने अपने प्रेमी अमित सूरी के साथ मिलकर कल्याण की हत्या की साजिश रची। डबरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा सुनने के बहाने 18 फरवरी को वो पति कल्याण को साथ लेकर प्रेमी अमित के साथ कार से ग्वालियर से रवाना हुई। रास्ते में प्रेमी अमित और हेमलता ने मिलकर कल्याण का गला दबाया लेकिन उन्हें लगा कि कल्याण मरा नहीं है तो फिर कटर से उसकी गर्दन रेत दी और लाश को फुलरा गांव रोड के पर फेंककर वापस आ गए। सीसीटीवी फुटेज में कार के फुटेज मिलने से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस ने कातिल पत्नी हेमलता व उसके प्रेमी अमित सूरी को गिरफ्तार कर लिया है।