भोपाल

बड़ी खबर: दोबारा जारी होंगे पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड, जांच के बाद 29 दिसंबर को होगी परीक्षा

दोबारा परीक्षा के दौरान भी आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य रहेगा।

2 min read
Dec 11, 2017

भोपाल।मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में पहले दिन की पहली पारी में गड़बड़ी हो गई थी। जिसके चलते हजारों उम्मीदवार परीक्षा से वंचित रह गए। वहीं दूसरे दिन भी कई जगह उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में घुसने की अनुमति नहीं मिलने की सूचना आती रहीं।

इसी को लेकर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने अपनी ओर से सफाई दी है। वहीं सीएम शिवराज ने परीक्षा नहीं दे पाने वाले उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा का मौका दिए जाने व उनकी नई परीक्षा तिथि की तक घोषणा कर दी है।
पीईबी के अनुसार परीक्षा के दौरान केवल पहले दिन की पहली पाली में छात्रों के बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन में परेशानी हुई जिसकी वजह से करीब 8 हजार छात्र परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे छात्रों को परीक्षा देने का व्यापम एक और मौका देगा।

ये भी पढ़ें

पटवारी परीक्षा में हर रोज पूछे जा रहे हैं इस तरह के सवाल, आप भी कर लें तैयार

इन छात्रों की परीक्षा 21 से 29 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी यह घोषणा कर दी है कि जिन उम्मीदवार की परीक्षा छूट गई है, उनकी परीक्षा अब 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
वहीं पीईबी के अफसरों का कहना है कि दोबारा परीक्षा देने के लिए छात्रों को मौजूदा एडमिट कार्ड के अलावा एक और एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हालांकि दोबारा परीक्षा के दौरान भी आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य रहेगा। वहीं पहले दिन हुई छात्रों की परेशानी के सवाल पर जहां पहले दिन पूरी जिम्मेदारी गड़बड़ी का दोषी टीसीएस को मानकर उस पर कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही जा रही थी वहीं अब व्यापम ने टीसीएस को क्लीन चिट दे दी है।

व्यापम के मुताबिक तो परीक्षा के पहले दिन केवल उम्मीदवारों के वेरिफिकेशन में परेशानी हुई थी, जिसकी वजह आधार के सर्वर का रिस्पॉन्ड न करना था।

पीईबी ने ये भी साफ किया है कि जिन सेंटर्स पर वेरिफिकेशन के बाद भी उम्मीदवारों को परीक्षा नहीं देनी दी गई है उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही व्यापम ने पटवारी भर्ती परीक्षा के पहले दिन हुई पूरी गड़बड़ी के मामले की भी जांच की बात कही है।

ये भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट प्लान लीक, इस सीट पर लगेगा बड़ा दांव
Published on:
11 Dec 2017 12:38 pm
Also Read
View All