Councillor Kamlesh Kalra House Attack Case: पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला करने वालों पर MP पुलिस ने कसा शिकंजा, जीतू यादव के गुर्गों की तैयार कर रही कुंडली...
Councillor Kamlesh Kalra House Attack Case: पार्षद कमलेश कालरा के घर 4 जनवरी को हमला करने वाले जीतू के गुर्गों की पुलिस अफसर कर्म-कुंडली तैयार कर रहे हैं। कुछ बदमाशों के तो पुलिस ने डोजियर भी तैयार किए हैं। ऐसे भी बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, लेकिन काम कुछ नहीं करते।
कुछ नगर निगम में नौकरी करते हैं और रहते-घूमते जीतू यादव के साथ हैं। पत्रिका ने थाना स्तर से इन बदमाशों की ऐसी ही कुछ जानकारी जुटाई है। इन बदमाशों में अभिजीत उर्फ गोलू, शैलेंद्र उर्फ पिंटू शिंदे, धीरज शिंदे, दीपू उर्फ दीपक जाटव, नितिन अड़ागले, ललित गोगड़े, नवीन आर्य, विनय भरदेले, देवेंद्र उर्फ कल्लू तथा धीरज उर्फ नत्थू शामिल हैं।
केस में वायरल वीडियो की जांच में 22 आरोपियों की सूची बनी थी। 11 जनवरी को अधिकारियों ने संबंधित आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीम बनाई थी। टीम आरोपियों के घर पहुंची। पता चला कि सभी गायब हैं। ये बात भी सामने आई, पकड़े जाने के डर से बदमाश मोबाइल तक नहीं रखते।