भोपाल

कंप्यूटर स्क्रीन पर की गई हर क्लिक का रखा जा रहा रिकॉर्ड

आरक्षक भर्ती : अभी तक तीन नकलचियों के बन चुके हैं प्रकरण
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2022, 1:43 AM IST
mp police recruitment latest news
mp police recruitment latest news

भोपाल. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की ओर से आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अभी तक तीन नकलचियों के प्रकरण बनाए गए हैं। इस बार किसी भी तरह की गड़बडिय़ों से निपटने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में एग्जाम रिफ्लेक्शन टूल का उपयोग किया जा रहा है। इस टूल से परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर स्क्रीन में की गई प्रत्येक माउस क्लिक की सभी गतिविधियों की स्क्रीन इमेज का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। परीक्षा के दौरान अंकित किए गए प्रश्न-उत्तर सहित माउस क्लिक की जानकारी बोर्ड के पास उपलब्ध रहेगी और जरूरी होने पर उपयोग किया जा सकेगा। परीक्षा में रजिस्ट्रेशन डेस्क, लैब में प्रवेश तथा परीक्षा के बाद लैब से बाहर जाने के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य किया गया है। आधार मिसमैच या सस्पेंड होने पर परीक्षार्थी को शामिल नहीं किया जा रहा। आधार अनब्लॉक करके ही परीक्षा में उपस्थित होने के निर्देश प्रवेश पत्र में पहले से ही दिए जा चुके हैं।

नकलची पकड़े
अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए भी तीन अभ्यर्थी पकड़े गए। 8 जनवरी को इंदौर में एक सेंटर से एक अभ्यर्थी के पास मोबाइल होने से प्रकरण दर्ज कर उसका मोबाइल जप्त किया गया। इसी तरह 10 जनवरी को इंदौर और 12 जनवरी को उज्जैन में एक प्रकरण बनाया गया।

40 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं आए परीक्षा देने
परीक्षा 8 जनवरी से शुरू हुई है और 17 फरवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए कुल 12 लाख 72 हजार &05 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। 1& जनवरी तक 12 पालियों में 1 लाख 2& हजार 546 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

Published on: