भोपाल

MP Politics: एमपी में होने जा रहा बड़ा ‘सियासी खेला’! कांग्रेस के संपर्क में आया ये नेता

MP Politics: मध्यप्रदेश की राजनीति में फिर से सियासी उठापटक देखने को मिल सकती है। क्योंकि कांग्रेस अब रामनिवास रावत के गढ़ विजयपुर विधानसभा सीट में किसी भी तरह सेंध लगाना चाहती है।

less than 1 minute read
Jul 16, 2024

MP Politics: मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा उपचुनाव में मिली हार से सबक लेना चाह रही है, इसलिए कांग्रेस अब बीजेपी की कमजोर कड़ियों को निशाना बनाने में जुट गई है। बता दें कि श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा पर उपचुनाव होना है। यहां कांग्रेस बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी करने में जुट गई है। सूत्रों को हवाले से बताया जा रहा है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद से ही पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में वह उपचुनाव से पहले कांग्रेस का दाम थाम सकते हैं।

रामनिवास की एंट्री से नाराज है पूर्व विधायक


रामनिवास रावत की बीजेपी में एंट्री से पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी नाराज हैं। कांग्रेस उपचुनाव में तैयारियों में जुट गई है। वहीं कांग्रेस के बड़े नेता सीताराम आदिवासी से संपर्क बनाने में जुट गए हैं। विजयपुर विधानसभा सीट में 60 हजार के आसपास आदिवासी वोटर्स हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस सीताराम आदिवासी को साधने में कामयाब रहती है तो रामनिवास के गढ़ में सेंध लगा सकते हैं। साल 2018 में सीताराम आदिवासी रामनिवास रावत को विधानसभा चुनाव में हरा चुके हैं।

कांग्रेस छोड़कर थामा था बीजेपी का दामन


रामनिवास रावत ने पिछले दिनों ही कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। बीजेपी हाथ थामते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। जिसके बाद विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब यहां पर जल्द ही उपचुनाव कराए जाएंगे।

Updated on:
16 Jul 2024 02:14 pm
Published on:
16 Jul 2024 02:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर