भोपाल

अबू आजमी के बयान पर एमपी में सियासत शुरु, विधायक बोले- ‘औरंगजेब की तारीफ करने वाले को कब्रिस्तान भेज देंगे’

MP Politics on Abu Azmi Statement : समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के ओरंगजेब पर दिए बयान पर एमपी की सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

less than 1 minute read

MP Politics on Abu Azmi Statement : समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी द्वारा मुगल शासक औरंगजेब पर की गई टिप्पणी क बाद देशभर में गरमाई सियासत की आंच मध्य प्रदेश तक भी आ पहुंची है। सपा विधायक ने औरंगजेब को उत्तम प्रशासक बताया है। समाजवादी पार्टी के विधायक के इस टिप्पणी पर एमपी में प्रतिक्रियाओं और पलटवार का शौर शुरु हो गया है। इस मामले में पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी अब अबू आजमी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भोपाल के एक संस्थान में हुए कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सपा विधायक अबू आजमी की टिप्पणी को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में एक मूर्ख पाठ पढ़ा रहा था कि, औरंगजेब महान है। शर्मा ने आगे ये भी कहा कि, औरंगजेब लुटेरा था। बाबर लुटेरा था। अकबर लुटेरा था। हिमांयू लूटेरा था। उन्होंने कहा कि, 'जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान भेज दिया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महान थे महान हैं, महाराणा प्रताप कल भी महान थे आज भी महान हैं।'

अबू आजमी की इस टिप्पणी पर देशभर में मचा बवाल

आपको बता दें कि, पिछले दिनों सपा के विधायक अबू आजमी ने अपने एक बयान में कहा था कि, औरंगजेब एक क्रूर शासक नहीं थे। उन्होंने अगर मंदिर तोड़े थे तो मस्जिद भी तोड़ी थी। इसपर लोगों को इतना हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं है।

Published on:
06 Mar 2025 05:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर