MP News : भारतीय हॉकी टीम की यूरोप टूर की घोषणा कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की 6 खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ है।
हॉकी इंडिया ने यूरोप टूर के लिए भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को कर दी है। भारतीय टीम में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की 6 खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें से अदिति महेश्वरी, ज्योति सिंह, प्रियंका यादव, शिलेमा चानू, सोनिया देवी और सोनम शामिल है। वहीं महिला अकादमी की पूर्व खिलाड़ी निरूपम देवी भी टीम में एक्ट्रा प्लेयर के रूप में सेलेक्ट हुई हैं।
भारतीय टीम अपना प्रैक्टिस मैच नीदरलैंड, जर्मनी और बेल्जियम से खेलेगी। मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की 6 खिलाड़ी पहली बार भारतीय जूनियर हॉकी टीम में सेलेक्ट हुई हैं। ये सभी प्लेयर्स राज्य खेल अकादमी ग्वालियर की वर्तमान खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम का 21 मई से 29 मई तक दौरा रहेगा।
मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी ग्वालियर ने साल 2023-2024 में नेशनल चैम्पियनशिप में 8 गोल्ड, 4 सिल्वर और एक ब्रांज मेडल सहित कुल 13 मेडल हासिल किए हैं। वहीं इंटरनेशनल लेवल पर 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हासिल कर 4 मेडल अर्जित किए हैं। अभी मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी में कुल 80 खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन प्लेयर्स ने खेलो इंडिया, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी जैसे कई टूर्नामेंट्स में मेडल हासिल किए हैं।