भोपाल

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 में एमपी की सौर ऊर्जा उपलब्धियां की केंद्रीय मंत्री ने की सराहना

World Economic Forum – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रखा मध्यप्रदेश का हरित ऊर्जा विज़न, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने की प्रशंसा

2 min read
Jan 21, 2026
MP solar energy achievements praised at the World Economic Forum – 2026

World Economic Forum 2026 - सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने "डी-रीस्किंग द ग्रीन लीप: सब नेशनल ब्लू प्रिंट फॉर यूटिलिटी स्केल एनर्जी ट्रांजीशन" विषय पर आयोजित उच्चस्तरीय राउंड टेबल मीटिंग में भागीदारी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में नवकरणीय ऊर्जा की केंद्रीय भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा मध्यप्रदेश के टिकाऊ विकास की आधारशिला है। सीएम मोहन यादव ने राज्य में सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण से जुड़ी नई नवकरणीय परियोजनाओं की प्रगति बताई। आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी। मीटिंग में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एक ड्रॉफ्ट फ्रेमवर्क प्रस्तुत किया। केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने यहां एमपी की सौर ऊर्जा उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने मध्यप्रदेश के ऊर्जा मॉडल को उल्लेखनीय बताया।

राउण्ड टेबल मीटिंग के समापन-सत्र में केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरित ऊर्जा विज़न को साझा किया। उन्होंने नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नीति स्थिरता के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह उपभोक्ताओं और ऊर्जा क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

मध्यप्रदेश मॉडल को उल्लेखनीय बताया

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सुधारोन्मुख राज्यों, विशेषकर मध्यप्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा संबंधित उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर साझा की जा सकती हैं। मंत्री प्रहलाद जोशी ने श्रम, भूमि और ऊर्जा के बेहतर समन्वय से स्वच्छ ऊर्जा में जोखिम कम करने के मध्यप्रदेश मॉडल को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने प्रौद्योगिकी निवेश और ब्लेंडेड फाइनेंस पर ज़ोर दिया।

राउण्ड टेबल मीटिंग में मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक अशोक खन्ना, एमपी के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी, जनसम्पर्क आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना एवं एमपीआईडीसी के एमडी चन्द्रमौली शुक्ला उपस्थित रहे।

वैश्विक मंच पर मप्र की नवकरणीय ऊर्जा नीति की सराहना

वैश्विक मंच पर मप्र की नवकरणीय ऊर्जा नीति की सराहना हुई। इंडोनेशिया के ईस्ट जावा प्रांत के उप-राज्यपाल एमिल एलेस्टियान्तो डार्डक ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की प्रगतिशील नीतियों की खासी प्रशंसा की।

Published on:
21 Jan 2026 07:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर