13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

77th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने भोपाल तो सीएम मोहन ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, जानें आपके शहर में किसने किया झंडावंदन

77th Republic Day : 26 जनवरी पर्व का राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण किया, जबकि सीएम मोहन यादव ने अपने शहर में शिप्रा के तट पर झंडावदन किया।

9 min read
Google source verification
77th Republic Day

गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन (Photo Source- Jansampark MP)

77th Republic Day : भारतीय गणतंत्र के 77वें दिवस को लेकर देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। प्रदेश के हर जिले और हर शहर में समारोह आयोजित किए गए हैं। सोमवार को 26 जनवरी पर्व का राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृहनगर उज्जैन में झंडावंदन किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहर में स्थित शिप्रा के तट किनारे झंडा वंदन करते हुए परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश समेत देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

सीएम ने दी बधाई

सीएम ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा- ये दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है।

आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा देश

सीएम ने आगे कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

विकसित भारत का संकल्प

विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ हमारा प्रदेश भी कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

लाल परेड में मुख्य समारोह

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली।

अलग-अलग टुकड़ियों का शौर्य देखने को मिला

इस दौरान पुलिस समेत सुरक्षाबलों की अलग-अलग टुकड़ियों का शौर्य देखने को मिला। कार्यक्रम के मद्देनजर रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था बदली गई है। नगरीय यातायात पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी की सुबह 06 बजे से आवश्यकता अनुसार प्रवेश, पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।

उपमुख्यमंत्रियों ने इंदौर और सागर फहराया तिरंगा

राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इंदौर में तो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर में झंडावंदन किया। वहीं, मंत्रीगण और कलेक्टर अलग-अलग जिलों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर झंडावंदव किया। इसके बाद सभी जगह उज्जैन से सीएम मोहन का वर्चुअल अभिभावदन सुनाया गया। आइये जानते हैं प्रदेश में कहां किसने किया झंडावंदन।

इंदौर में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने फहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इंदौर के स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

नरसिंहपुर में परिवहन मंत्री ने फहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही, परेड की सलामी ली।

रतलाम में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ने फहराया ध्वज

रतलाम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य समारोह में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसी के साथ परेड का निरीक्षण भी किया।

कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस का महापर्व जिलेभर में अपार उत्साह, उमंग और उल्लास पूर्ण माहौल के बीच मनाया गया। भोर से गूंजते देशभक्ति के तराने, राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ परंपरागत समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय, कार्यालयों, संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। जिला मुख्यालय का मुख्य समारोह पुलिस लाइन झिंझरी में हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर आशीष तिवारी ने ध्वजारोहण किया।

सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंसी ने ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंसी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी। शहर में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ है। यहां भारी संख्या में प्रतिभागी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

खंडवा में मंत्री विजय शाह ने फहराया तिरंगा

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने खंडवा के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने फहराया झंडा

गणतंत्र दिवस का महापर्व पर टीकमगढ़ के पुलिस लाइन में उत्साह, उमंग और उल्लास पूर्ण माहौल देखने को मिला। गूंजते देशभक्ति के तराने, राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ परंपरागत समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल हुए कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली।

खरगोन में मंत्री विश्वास सारंग ने किया ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर खरगोन में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राष्ट्रध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली।

सागर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला फहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर के पी.टी.एस. ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेने एवं मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का साक्षी बने। इस दौरान अपने संबोधन में शुक्ला ने कहा- ये अवसर हमें संविधान के मूल्यों, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। सेवा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के माध्यम से प्रदेश और देश को सशक्त बनाने के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प पुनः दोहराया।

नर्मदापुरम मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया झंडावंदन

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने 77वें गणतंत्र दिवस पर नर्मदापुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।अपने संबोधन में मंत्री पटेल ने कहा- मेरी जन्मभूमि 'सेमरी तला' (जिला-नर्मदापुरम) की जिस मिट्टी में जन्म लिया, जहां संस्कार मिले, जहां से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिली उसी मातृभूमि पर राष्ट्रध्वज फहराते हुए हृदय गर्व, कृतज्ञता और संकल्प से भर उठा है। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

दमोह में राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया झंडावंदन

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दमोह जिले के स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

सिवनी में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया झंडावंदन

सिवनी के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हुए 77वें गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली गई।

अशोकनगर में मंत्री राकेश शुक्‍ला ने किया ध्‍वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्‍तरीय मुख्‍य समारोह में मध्‍यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्‍ला द्वारा ध्‍वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

रीवा में मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ध्वज वंदन

गणतंत्र दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ध्वज वंदन कर परेड की सलामी ली।

अनुपपुर में मंत्री दिलीप अहिरवार ने किया ध्वजारोहण

संबंधित खबरें

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने ध्वजारोहण के पश्चात मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।

सतना में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने सतना के सिविल लाइन पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में पोलो ग्राउंड शिवपुरी में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने किया झंडावंदन

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा वंदन किया। इस दौरान जिला अधिकारी कर्मचारी और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर भदौरिया ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई दीं।

सीधी कलेक्टर ने फरहाराया ध्वज

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीधी के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार ने किया झंडावंदन

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम एमपीएल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली।

मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने किया ध्वजवंदन

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने मैहर खेल मैदान में ध्वजवंदन कर परेड की सलामी ली।

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने किया झंडावंदन

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने परेड ग्राउंड कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जि‍ला स्‍तरीय कार्यक्रम में झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया।

बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने फहराया ध्वज

77 वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात कलेक्टर सूर्यवंशी ने परेड का निरीक्षण किया।

हरदा कलेक्टर ने सिद्धार्थ जैन ने झंडा वंदन किया

हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के गौरवशाली अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा वंदन किया और भव्य परेड की सलामी ली।

देवास कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने किया झंडावंदन

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड देवास में आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली।