भोपाल

MP Tourism: मानसून में स्वर्ग बन जाती हैं MP की ये 5 जगह, शिमला, मनाली, गोवा, लोनावला भी हैं फेल

MP Tourism: मानसून की रिमझिम बारिश में है घूमने का मन तो ये हैं एमपी के Top Five Tourism Places, स्वर्ग से भी सुंदर ये जगह आपको कर देंगी कायल

3 min read
Jul 03, 2024

MP Tourism: मानसून सीजन आए और घूमने की बात न हो, ये तो मुमकिन ही नहीं है। वहीं बात अगर देश के दिल मध्य प्रदेश की आए तो टूरिज्म के लिए दुनिया भर में मशहूर अजब-गजब एमपी में आने पर बन जाए, तो क्या कहने..जीहां हम तो यही कहेंगे। क्योंकि एमपी टाइगर या चीता स्टेट के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरत वादियों के कारण भी जाना जाता है। पहाड़ों, पर्वतों, नदियों, झरनों को चारों ओर से घेरने वाली हरियाली की मखमली चादर मानसून की बारिश में जैसे संवर जाती है। ऐसे एक-दो नहीं बल्कि एमपी में कई जगह हैं, जो यहां स्वर्ग से भी सुंदर नजर आती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं मानसून सीजन में मध्य प्रदेश के Top five Tourism Spots के बारे में जो स्वर्ग से किसी भी तरह कमतर नहीं…

पचमढ़ी (Pachmarhi)

सतपुड़ा यानी सात पहाड़ों की रानी है पचमढ़ी। मध्य प्रदेश का बेहद खूबसूरत एक हिल स्टेशन। यहां आकर आप खुद को नेचर के बेहद करीब पाते हैं। दूर-दूर तक घने जंगलों की हरी-भरी वादियां, सीना ताने खड़े पहाड़ों से गिरते पानी के शफक (सफेद) झरनों की कलकल, पक्षियों की चहचाहट की आवाजें आपको स्वर्ग में होने के अहसास से भर देंगी। यहां आप बी फॉल, अपसरा फॉल और रजत जल प्रपात के मजे ले सकते हैं। खाने-पीने, रुकने की शानदार व्यवस्था से आपके हर पल को खुशनुमां बनाए रखती है।

मांडू (Mandu)

ऐतिहासिक धरोहरों के खजाने से भरा ये शहर खुशियों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। राजा-रानी की प्रेम कहानियां सुनाते महलों में रानियों और दासियों के बीच चलने वाल् अट्टाहस, शरारत भरी हंसी करते ग्रुप की छवियां जहन में कहीं एक तस्वीर सी बनाने लगती हैं। वहीं महलों की दरो-दीवार के आसपास बहती झील मानसून सीजन में इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। और आपकी नजरें जब ऊंचे पहाड़ों की ओर उठती हैं तो एकाएक आपके मुंह से ये जरूर निकल आएगा वाह कितना खूबसूरत है मांडू। और अगर आप आर्टिस्ट हैं तो यहां शायद यहीं के होकर रह जाएं।

खजुराहो (Khajuraho)


यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल है खजुराहो। यहां के प्राचीन मंदिर इसे यूनेस्कों की धरोहर बनाते हैं। चारों ओर हरियाली और पानी के स्रोत मानसून में इसकी प्राकृतिक सुंदरता को दोगुना कर देते हैं।

भेड़ाघाट (Bhedaghat)

संगमरमर की चट्टानों औऱ धुंआधार फॉल्स के लिए अपनी पहचान बनाने वाला भेड़घाट मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में है। नर्मदा नदी पर बना ये धुंआदार फॉल्स आम दिनों में भी इतना ही खूबसूरत लगता है, जितना कि आप सोच सकते हैं। लेकिन मानसून में धुंआदार फॉल्स का दूधिया रंग आपको बेहद अट्रैक्ट करता है।

अमरकंटक (Amarkantak)

सोन और नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है मध्य प्रदेश का अमरकंटक। हरियाली की चादर ओढ़े रहने वाला पीसफुल हिल स्टेशन। मंदिरों और झरनों के लिए जाना पहचाना जाता है। मानसून के सीजन में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। प्रकृति के मनोरम स्थलों में से एक अमरकंटक आपको अध्यात्म के रंग में रंग देता है। भीड़ भरे और शोर-शराबे की दुनिया से दूर आप यहां एकांत आपको सुकून से भर देगा। इतिहास, संस्कृति और नेचुरल ब्यूटी का खूबसूरत संगम आपको यहां मिलेगा।

Updated on:
05 Jul 2024 05:07 pm
Published on:
03 Jul 2024 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर