भोपाल

Big Breaking: भाजपा विधायक ने सवाल के सटीक जवाब नहीं मिलने पर दिया ऐसा जवाब की हर कोई रह गया शॉक

भाजपा सरकार को अपने ही विधायक ने घेरा, सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल ...

2 min read
Mar 12, 2018
MP Vidhan sabha

भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तहत सोमवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान भाजपा विधायक हजारी लाल दांगी ने सरकार का कामकाज पर ही सवाल उठाते हुए स्कूल भवन की मांग की। जिसका कोई भी सटिक जवाब नहीं दे सका। यहां विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे ही मंत्री बंटाधार कर रहे हैं।

विधायक के सवाल का मंत्री सटीक जबाब नहीं दे रहे थे इससे नाराज होकर विधायक दांगी ने कहा कि आज के बाद अब कोई बात नही करूंगा। उनका ये जवाब सुनते ही सदन में सन्नाटा छा गया वहीं वहां बैठे सभी शॉक रह गए।

इसके बाद करीब 12 बजे विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने सूचना दी। इस पर यशपाल सिंह को विशेषाधिकार का सवाल उठाने की मंजूरी दे दी गई। इस पर सदन में हंगामा हो गया।

सदन में हंगामा...
सत्ता और विपक्षी दल के सदस्यों में तीखी नोकझोंक कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि जो कार्यवाही सदन से विलोपित करा दी गई थी, उस पर विशेषाधिकार कैसे आ सकता है ।

उन्होंने आग्रह किया कि विधायक जीतू पटवारी ने मीडिया के लिए ऐसा कुछ नहीं कहा यदि फिर भी आप ऐसा मानते हैं तो वह माफी मांगते हैं इसको लेकर सदन में विवाद हो गया विवाद देख स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

मीडिया को दबाने का आरोप:
इस दौरान मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों में जमकर तकरार जारी रही। दोनों और से एक दूसरे पर मीडिया को दबाने की कोशिश के आरोप लगाए गए।
इस दौरान शेजवार ने कहा कि कांग्रेस अपने काले कारनामे दबाने मीडिया को दबा रही है। साथ ही सदन की कार्यवाही का दुरुपयोग कर रही है।

फिर हंगामा...
इस दौरान सुन्दरलाल तिवारी ने पूछा कि क्या विधानसभा के अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। सदन का अधिकार अध्यक्ष को है। जिसके बाद फिर हंगामा शुरू हो गया तो सदन 10 मिनट स्थगित कर दिया गया।

Published on:
12 Mar 2018 12:56 pm