उधर, भोपाल संभाग के सीहोर जिले में जनवरी 2025 से पदस्थ बालागुरु को हटाया जा सकता है। वे 2015 बैच के अफसर हैं। राजगढ़ में 2013 बैच के आइएएस गिरीश कुमार मिश्रा अगस्त 2024 से पदस्थ हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ नेताओं से उनकी अनबन शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है वे किसी विवाद के पहले खुद राजगढ़ छोड़ना की के चाहते हैं इसलिए नया जिला पाने फिराक में है। जबकि 2015 बैच आइएएस हिमांशु चंद्रा को नीमच कलेक्टर से हटाया जा सकता है। ये अगस्त 2024 से पदस्थ है। हटाने की वजह, इन्हें लंबी अवधि होना बताया जा रहा है। दूसरे जिले में कलेक्टरी मिलेगी, यह तय नहीं है।