भोपाल

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में थोकबंद तबादले : सांसद विवेक तन्खा बोले- कब तक ये गोरख धंधा चलेगा

मध्य प्रदेश में बुधवार को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में हुए थोकबंद तबादले, सांसद विवेक तन्खा बोले- पता नहीं कौन इस भ्रष्ट शासन व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगा।
less than 1 minute read
News
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में थोकबंद तबादले : सांसद विवेक तन्खा बोले- कब तक ये गोरख धंधा चलेगा

भोपाल. मध्य प्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्वालियर परिवहन विभाग ने 38 अधिकारी-कर्मचारियों के थोकबंद तबादले किये हैं। बुधवार रात को जारी हुए तबादलों के इस आदेश को लेकर कांग्रेस ने पहले की तरह एक बार फिर इन ट्रांसफरों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता विवेक तन्खा ने इन ट्रांसफर्स को एक गोरख धंधा तक बता दिया है।

ग्वालियर परिवहन विभाग की ओर से ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर से संबंधित सूची जारी होने के कुछ देर बाद ही राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस सूची के तीनों पन्नों को ट्वीट करते हुए लिखा कि, मध्य प्रदेश में कब तक यह ट्रांसपोर्ट डिपार्ट्मंट का ट्रांसफर का गोरख धंधा चलेगा। अब तो शर्म लिहाज़ भी ख़त्म है। किससे ये बात छुपी है कि, ट्रांसपोर्ट , रेत और शराब भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरकारी सोर्स है। पता नहीं कब कोई लीडर इस भ्रष्ट शासन व्यवस्था से मुक्ति दिलाने की हिम्मत दिखाएगा।

सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट करके कही ये बात

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

आपको बता दें कि, जारी आदेश में कहा गया है कि, निम्नांकित प्रवर्तन अमले के अधिकारियों - कर्मचारियों को उनके नाम के सम्मुख मौजूदा पदस्थापना से नई पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से स्थाई तौर पर आगामी आदेश दिये जाने तक कार्य करने के लिये पदस्थ किया जाता है।

यहां सड़क ही हो गई दिवंगत, लोगों ने दी श्रद्धांजलि - देखें Video

Published on:
02 Sept 2021 05:08 am