भोपाल

MP Weather Alert : उत्तर भारत से चली बर्फीली हवा, एमपी के 29 जिलों में घना कोहरा, 11 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट

MP Weather Alert : प्रदेश के कई इलाकों में अगले 48 घंटों में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट घोषित किया है, जबकि 11 जिलों के लिए कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की है।
2 min read
MP Weather Alert

MP Weather Alert : उत्तर भारत की ओर से एक बार फिर शुरु हुई बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरु कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में अगले 48 घंटों में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट घोषित किया है, जबकि 11 जिलों के लिए कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की है। यही नहीं आगामी दिनों में विशेषकर 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर के प्रभाव के चलते ठंड बढ़ने लगी है। आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदेश में ठिठुरन औ बढ़ने की संभावना है। एक दिन पहले मंगलवार को दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भोपाल में दर्ज की गई। जबकि, सिवनी और मंडला में 5 डिग्री और बैतूल में 4.5 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा है। कई इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

कहां कितना तापमान?

प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 7.0, नीमच में 7.3, रतलाम में 7.4 नौगांव में 7.5, राजगढ़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आज बुधवार को एमपी के 29 जिलों में घने कोहरे और 11 जिलों में कोल्ड डे की संभावना जताई है। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सतना, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में मध्यम कोहरे के साथ कोल्ड डे रहने की संभावना है।

यहां कोहरे का अलर्ट

सिंगरौली, सीधी, और मऊगंज जिले में मध्यम कोहरा रहेगा। जबकि भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और डिंडोरी में हल्का कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

Published on:
08 Jan 2025 10:12 am