Live

Today Latest News Live 08 January 2025 : आज 08 जनवरी को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
2025-01-08 02:19:18 pm
Severe Cold in MP : उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते एक बार फिर मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरु हो गया है। आलम ये है कि सूबे के सभी क्षेत्रों का तापमान तेजी से गिर रहा है। राज्य के नर्मदापुरम जिले में स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी की तो यहां बीती रात सीजन की सबसे सर्द गुजरी। मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आलम ये है कि जमीन पर जमा ओस ने बर्फ की शक्ल ले ली, जिसके चलते हर तरफ सिर्फ बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर..
Severe Cold in MP :2025-01-08 12:30:44 pm
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1250 रुपए राशि बैंक खातों में ट्रांस्फर की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार आगामी 10 जनवरी 2025 को महिलाओं के बैंक खातों में योजना की किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर करेगी। पढ़ें पूरी खबर..
2025-01-08 11:14:27 am
Indore-Pithampur Economic Corridor : इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर का रास्ता जल्द ही साफ होने जा रहा है, जिसमें 3500 से अधिक किसान और अन्य जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। सरकार भू-अर्जन पॉलिसी में बदलाव कर रही है, जिसमें किसानों को विकसित भूखंडों का 50 फीसदी हिस्सा दिया जाएगा। इस योजना के धरातल पर आते ही जमीन की कीमतें आसमान छूने लगेंगीं। पढ़ें पूरी खबर..
Indore-Pithampur Economic Corridor :2025-01-08 11:10:29 am
Patrika Raksha Kavach : जागरूकता की कमी सायबर ठगी बढ़ा रही है। रिटायर्ड कर्मचारी, सीनियर सिटीजन बड़ी संख्या में ठगी का शिकार हो रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के बाद अब ठग निवेश के नाम पर लोगों की जेबें खाली कर रहे हैं। प्रदेशभर में ऐसी कई वारदात सामने आ चुकी हैं, जहां बुजुर्ग ठगों के निशाने पर रहे हैं। तकनीकी समझ कम होने से बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपनी पूंजी से हाथ धो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
Patrika Raksha Kavach :2025-01-08 11:05:48 am
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों के जरिए नैनी पहुंच रहे हैं। भोपाल रेल मंडल ने नैनी में ठहराव के लिए ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। इधर, परिवहन विभाग ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए शहर के प्राइवेट बस ऑपरेटरों को नेशनल परमिट जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
Mahakumbh 2025 :2025-01-08 11:01:33 am
IT Raid : आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की शिकायत पर हुई आयकर विभाग की कार्रवाई में बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से 14 किलो सोना और ज्वेलरी मिली है। आयकर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने इसमें से 9 किलो 800 ग्राम सोना जब्त कर लिया। 3.80 करोड़ रुपए नकद भी मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर..
IT Raid : पढ़ें पूरी खबर.. पढ़ें पूरी खबर..2025-01-08 10:57:27 am
Mahakal Temple Ujjain : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दिव्य स्वरूप का और भव्य अनुभव कराने के लिए नंदी हॉल में 209 वर्गफीट की मेगा एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। मंगलवार को नंदी हॉल में दिनभर एलईडी लगाने का कार्य किया गया। इस कारण यहां तक किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया गया। पढ़ें पूरी खबर..
Mahakal Temple Ujjain :2025-01-08 10:18:00 am
MP Weather Alert : उत्तर भारत की ओर से एक बार फिर शुरु हुई बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरु कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में अगले 48 घंटों में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट घोषित किया है, जबकि 11 जिलों के लिए कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की है। यही नहीं आगामी दिनों में विशेषकर 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर..
MP Weather Alert :2025-01-08 09:47:42 am
देशभर में एचएमपीवी वायरस के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश के अन्य राज्यों के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाइयों को पूरे ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों को जरूरत के हिसाब से आइशोलेशन में रखने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर..
2025-01-08 09:44:54 am
मोहन सरकार मध्य प्रदेश के युवाओं को सेना और पुलिस की ट्रेनिंग दिलाने की तैयारी कर रही है। इसी के चलते आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव PARTH स्कीम की शुरुआत करने जा रहे हैं। पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर की शुरुआत होगी। मध्य प्रदेश युवा प्रेरक अभियान का शुभारंभ होगा। योजना के तहत युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
2025-01-08 09:30:16 am
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे कुलपतियों के साथ विशेष बैठक में शामिल होंगे। राजेश्वरी युवा महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम आज PARTH स्कीम की शुरुआत करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री आज उत्तरप्रदेश के दौरे पर भी रहेंगे।