
Bhopal Blind Murder Accused HIV Positive: गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में किए कई खुलासे। जिनसे रहे संबंध अब उन्हें तलाश रही पुलिस। (फोटो सोर्स: AI Generatd, इनसेट- freepik)
Bhopal Blind Murder Accused HIV Positive: कटारा हिल्स थाना इलाके के इकोलॉजिकल पार्क ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कई वर्षों से सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के माध्यम से पुरुषों के संपर्क में आता था। उसने 50 से अधिक लोगों से संबंध या संपर्क होने की बात भी बताई है। मामले को लेकर अलर्ट हुई पुलिस अब इन दावों की सत्यता की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक एचआइवी पॉजिटिव है। वह पुराना बदमाश है। भोपाल के मिसरोद थाने के एक केस में जब वह 2022-2023 में जेल गया था, तब जांच में वह एचआइवी पॉजिटिव पाया गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि कहीं वह मानसिक रोगी की तरह या फिर किसी फितूर को लेकर तो लोगों के साथ संबंध नहीं बनाता था कि इस रोग को मैं दूसरे लोगों में फैलाऊं। पुलिस आरोपी से जुड़ी महिलाओं की भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी अभी 30 जून तक पुलिस रिमांड में है। आरोपी कुंवारा है, उसके परिजनों और दोस्तों की तलाश की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके।
रिमांड (Bhopal Blind Murder Accused Arrested) के दौरान पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल साक्ष्यों से आरोपी के संपर्क में आए लोगों की जानकारी मिल सकती है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज हुई थी या नहीं।
जांच एजेंसियां आरोपी (Bhopal Blind Murder Accused on remand) के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिन लोगों से आरोपी का संपर्क रहा, उनमें से किसी के साथ विवाद, मारपीट या अन्य आपराधिक घटनाएं तो नहीं हुईं। इसके लिए पुराने गुमशुदगी और संदिग्ध घटनाओं के रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी (Bhopal Blind Murder Accused Relationship) के स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं और उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। हालांकि अधिकारी अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहे हैं और जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस अलर्ट मोड में है और जल्द से जल्द लोगों को ढ़ूंढ़ने की कोशिश में है।
Updated on:
26 Jun 2026 09:22 am
Published on:
26 Jun 2026 09:22 am
