भोपाल

घने कोहरे के आगोश में एमपी, 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Alert: नये साल के दूसरे दिन बढ़ी ठिठुरन, भोपाल समेत कई शहर कोहरे के आगोश में, सर्द हवाओं से ठिठुर रहे लोग, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम...
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 9:14 AM IST
MP weather ALert

MP Weather Alert: सर्द हवाओं से ठिठुरे मध्य प्रदेश में आम जनजीवन बुरी तर प्रभावित हो रहा है, कड़ाके की ठंड में लोग कंपकंपा रहे हैं। यहां नये साल के दूसरे दिन की सुबह की शुरुात घने कोहरे के साथ हुई। राजधानी भोपाल में सुबह 8 बजे तापमान 12 डिग्री बना रहा। कोहरे के आगोश में राजधानी में सूरज भी मद्धम नजर आया। कोहरे की चादर में लिपटे शहर में सर्द हवाओं ने कंकंपी बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने आज भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

नए साल की शुरुआत में ठिठुरा एमपी

भोपाल. नए साल की पहली सुबह घने कोहरे और कंपकंपाती ठंड के साथ हुई। मंगलवार रात 11 बजे से ही प्रदेश में कोहरे का असर दिखने लगा, जिससे विजिबिलिटी एक घंटे के भीतर 1000 मीटर से घटकर मात्र 100 मीटर रह गई। बुधवार सुबह 9 बजे तक यह 50 से 100 मीटर के बीच बनी रही, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंगना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते लोगों को यातायात में काफी परेशानी हुई।

मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले एमपी के 37 जिलों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, उज्जैन और शाजापुर में इतना घना कोहरा था कि विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई थी।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, कटनी और उमरिया में शीतलहर चलेगी।

क्यों बढ़ रही ठंड


मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण मध्य प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। वहीं आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिसके बाद हवा की रफ्तार और तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। यही कारण है कि जनवरी में प्रदेशवासियों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग ने जनवरी में 20-22 दिन तक शीतलहर चल सकती है।

बारिश रुकते ही बढ़ी ठंड


बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी ने दिसंबर के आखिरी दिनों में एमपी में बारिश और ओले का दौर रहा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 45 से ज्यादा जिले सर्द मौसम में बारिश में भीगे। वहीं, 20 जिले ऐसे रहे, जहां ओले गिरे। लेकिन जैसे ही बारिश का दौर थमा, ठंड का असर बढ़ गया। साल 2024 की आखिरी रात भी सबसे ठंडी रही। अब नये साल 2025 के पहले दिन सर्दी का असर बना रहा। वहीं दूसरे दिन 2 जनवरी भी कंपकंपाहट के साथ शुरू हुआ।

अगले कुछ दिन ठंड और कोहरे से राहत नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन ठंड का असर और तेज हो सकता है। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी रहेगी।


Updated on:
2 Jan 2025, 9:14 AM IST
Published on: