भोपाल

MP Weather Alert: एमपी में कोहरा, बारिश, बर्फीली हवाओं का ट्रिपल अटैक, तीन दिन ठिठुरेंगे लोग

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश गलनभरी सर्दी, राजधानी भोपाल समेत 6 जिलों में कोल्ड डे के हालात, आज से तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, बारिश, घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड कर रही परेशान, मौसम विभाग ने अभी-अभी जारी किया MP Weather Alert
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2025, 8:31 AM IST
MP Weather Update Rain alert

MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम ने फिर करवट ली है। प्रदेश में 24 घंटे में 10 जिलों में मावठा गिरा। अधिकतम पारा 6 से 8 डिग्री तक गिरा, वहीं रात में सर्दी से थोड़ी राहत रही। रविवार सुबह नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, ग्वालियर, शिवपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। शाम 5:30 बजे तक दमोह, रीवा, बैतूल, सतना, उमरिया व अन्य स्थानों पर हल्की बौछारें दर्ज की गईं।

राजधानी भोपाल में दिन की शुरुआत कोहरे से हुई और लगभग पूरा दिन सूर्य बादलों में छिपा रहा। इस बीच भोपाल में दिन का तापमान 5 डिग्री गिरावट के साथ 21.8 रहा व रात में पारा 6 डिग्री की बढ़त में 14.4 डिग्री पर जा पहुंचा।

बादलों के कारण प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान तेजी से गिरा, जिससे लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। वहीं गुना, दमोह, सतना और उमरिया में सीवियर कोल्ड-डे के हालात बने। मध्य प्रदेश में विक्षोभ का असर अगले 2-3 दिनों तक दिखेगा।

एमपी में दो दिन बाद फिर छाएंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी भोपाल में समेत एमपी के कई जिलों में कोहरा, बादल, बारिश का दौर चलेगा। वहीं 14 को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके असर से भी 15-16 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे और उत्तरी हिस्से में बौछारें और हल्की बारिश हो सकती हैं।

Updated on:
13 Jan 2025, 8:31 AM IST
Published on: