भोपाल

अगले 24 घंटे के अंदर ‘अतिभारी बारिश’, 17 जिलों में तांडव मचाएगी बारिश

MP Weather: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 13 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
2 min read
Oct 03, 2025
MP Weather Heavy Rain alert
MP Weather Heavy Rain alert (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: मध्यप्रदेश में लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है लिकन पूरे प्रदेश से विदा होने में अभी थोड़ा समय है। इस समय साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एमपी के पूर्वी हिस्से के ऊपर एक्टिव, जिसका असर अगले 48 घंटे तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 13 जिलों में भारी बारिश(Heavy Rain) का यलो अलर्ट है।

इन जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज एमपी के रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं जबलपुर, सतना, पन्ना, मैहर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

4 और 5 अक्टूबर को इन जिलों में झमाझम

mp weather

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर को एमपी के पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में भारी बारिश(Heavy Rain) होने की चेतावनी दी है। वहीं 5 अक्टूबर को प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

अक्टूबर में ऐसा रह सकता है मौसम

अक्टूबर माह मौसम का संक्रमण काल कहलाता है, इसलिए इस माह में मौसम मिला जुला रहने की संभावना है। विंड पैटर्न में बार-बार बदलाव होगा। ऐसे में पूरे माह तापमान का उतार चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में सेहत के प्रति सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत होती है। क्योंकि यह मौसम का संक्रमणकाल होता है।

Updated on:
03 Oct 2025 08:10 am
Published on:
03 Oct 2025 08:10 am