13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां, भोपाल में स्पा सेंटर पर रेड

Spa Center Raid: पुलिसकर्मी को कस्टमर बनाकर भेजा, स्पा सेंटर के 9 कमरों में से 5 में लड़के-लड़कियां पकड़ाए, आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
2 min read
Google source verification
bhopal spa center

spa center raid 5 rooms pink vibes spa, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)

Bhopal Spa Center Raid: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड करते हुए अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर पर शनिवार रात को रेड मारी थी और रविवार को इसका खुलासा किया। पुलिस ने स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि पकड़े गए 4 युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पिंक वाइब्स स्पा (Pink Vibes Spa) पर रेड

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी स्थित पिंक वाइब्स स्पा (Pink Vibes Spa) में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार रात को सूचना की पुष्टि करने के लिए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा। कस्टमर बनकर गए पुलिसकर्मी ने जैसे ही स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की पुष्टि की तो पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर रेड की। रेड पड़ते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद युवक-युवतियां भागने लगे।

5 कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

पुलिस की रेड के दौरान स्पा सेंटर के 9 में से 5 कमरों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस युवक-युवतियों को पकड़कर थाने लाई जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने स्पा सेंटर से 8,800 रुपए नकद, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि की। इसके बाद भुवन सिंह चंदेल, दीपक ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और देवीसिंह रजक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर स्पा के संचालन, अन्य लोगों की भूमिका और कथित देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।