
स्पा सेंटर से पकड़े गए लड़के-लड़कियां (Photo Source - Patrika)
Gwalior news:मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम का खुलासा होने के बाद कई अहम खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को यहां से 7 युवक और 5 युवतियों समेत स्पा सेंटर की महिला मैनेजर और कर्मचारी मिले है। सोमवार को इस मामले में खुलासा हुआ है कि स्पा सेंटर से पकड़ी गई लड़कियों में 02 ग्वालियर, 3 मणिपुर-असम की रहने वाली हैं। पूछताछ में इस मामले का खुलासा भी हुआ है कि लड़कियां पहले राजस्थान में सिलाई का काम करती थीं। वहां से ग्वालियर सिलाई के काम की बात कहकर लाया गया था। इसके बाद उनसे गलत काम कराया गया।
सोमवार को जानकारी मिली है कि बाहर से बुलाई गई लड़कियों को इस काम के लिए 1,000 रुपये एक दिन का दिया जाता था, जबकि कस्टमर से 2500 से 3000 रुपए तक वसूल किए जाते थे। पुलिस सोमवार को भी मामले की पड़ताल कर रही है और फिलहाल युवतियों पर केस दर्ज न कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है गोविंदपुरी में एलीमैक्स स्पा सेंटर में देह कारोबार चलने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस पर देर शाम को शाम को स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। स्पा सेंटर राजकुमार कर्मावत नाम के व्यक्ति का है। पुलिस को मौके पर राजकुमार तो नहीं मिला उसकी महिला मैनेजर हाथ आई है। स्पा सेंटर में पांच युवक केबिन में युवतियों के साथ आपत्तीजनक हालत में मिले जबकि दो युवक अपनी बारी के इंतजार में थे। तलाशी में सेंटर से आपत्तीजनक सामान भी मिला है।
स्पा सेंटर में मिली युवतियों को राजकुमार और उसकी महिला मैनेजर ने ठेके पर रखा था। इनमें कई कुछ युवतियां लोकल और कुछ दूसरे शहरों की है। उनसे पूछताछ में पता चलेगा कि इस धंधे में और कौन लोग शामिल है। स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों कुछ ग्राहकों से ज्यादा पेसे भी लिए जाते थे। एएसपी सुजावल जग्गा ने बताया स्पा सेंटर में अनैतिक कारोबार पकड़ा गया है। मौके पर मिली युवतियों के पते ठिकाने की जानकारी जुटाई जा रही है। तलाशी में सात युवक भी मिले हैं। स्पा सेंटर संचालक और महिला मैजेनर मौके पर मिले युवक और युवतियों पर कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
07 Sept 2026 01:35 pm
Published on:
07 Sept 2026 01:35 pm
