
MP Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत में नमी बढ़ रही है। यह मानसून के लिए अनुकूल होगी। मौसम विभाग के अनुसार नमी की कमी से मानसून महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक में अटक गया था, अब पश्चिमी विक्षोभ की नमी से 2-3 दिन में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड व उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के आसार हैं। गुजरात को छोड़कर देश के लगभग सभी राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं।
मध्य प्रदेश में भी आज से प्रीमानसून गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं, यहां प्रीमानसून का दूसरा चरण (MP Weather Pre monsoon Second Hit) शुरू हो गया है। जिसके चलते मौसम विभाग, भोपाल (IMD Bhopal) ने आज 12 जून शुक्रवार को एमपी के 6 जिलों में ओले गिरने और 41 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग, भोपाल के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटे में मध्य प्रदेश (MP Weather Monsoon Update) अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पश्चिमी मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिमी बंगाल के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों मं दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। अब माना जा रहा है कि 15-20 जून के बीच मानसून की आमद हो सकती है। बता दें कि सामान्य तौर पर 15 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाती है। लेकिन पिछले साल मानसून एक दिन की देरी से 16 जून को एमपी पहुंचा था।
-एमपी के भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि (MP Weather Orange Alert) की संभावना है।
मौसम विभाग भोपाल केंद्र (MP Weather Yellow Alert) ने प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा में बादल गरजने, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक (MP Weather Data), पिछले 24 घंटे में प्रदेश के शहडोल संभाल के कुछ जिलों में, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। वहीं अन्य संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। छिंदवाड़ा, खजुराहो में लू का असर जारी है। वहीं अधिकतम तापमान वाले सभी संभागों के जिलों के तापमान की स्थिति में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
मध्य प्रदेश में गुरुवार को सबसे गर्म शहर रहा छतरपुर का खजुराहो, यहां तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान नर्मदापुरम के पचमढ़ी में रहा। यहा 20.2 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कई जगह बारिश (MP Weather Rainfall Data)दर्ज की गई। इनमें बजाग में 15 मिमी, बालाघाट में 12.4 मिमी, डिंडोरी में 9.2, मझगांव में 7 बिछुआ में 6, चौराई में 5.6, लवकुशनगर कुसमी 2 मिमी, राजनगर 1.8, पुष्पराजगढ़ में 1.4, खजुराहो एयरपोर्ट 1.2, लालबर्रा 1, रापुर बाघेलान में 1.0 और चांद में .4 मिमी बारिश दर्ज की गई।