भोपाल

अगले 48 घंटे ताबड़तोड़ बरसेगा मानसून, 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, चेतावनी जारी

MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून, अपनी विदाई से पहले जमकर बरस रहा है। कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
2 min read
Oct 07, 2025
mp weather heavy rain alert in mp
mp weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून, अपनी विदाई से पहले जमकर बरस रहा है। कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। इससे अब रातें भी ठंड होने लगी हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश(Heavy Rain Alert) की चेतावनी दी है।

तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन तक हल्की बारिश का अलर्ट है। लेकिन लोकल सिस्टम अगले 48 घंटे तक सक्रिय रह सकता है, जिसके चलते मध्यप्रदेश के कई जिलों में 2-2 घंटे की तेज बारिश(Heavy Rain Alert) हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने बाकि समय मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Heavy Rain Alert (फोटो सोर्स : पत्रिका)

मौसम विभाग के अनुसार, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, और श्योपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का अनुमान है।

10 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसकी वजह से हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है। बाकी सिस्टम प्रदेश से काफी दूर है। 9 अक्टूबर को कुछ ही जिलों में बूंदाबांदी या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। 10 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान है।

Updated on:
08 Oct 2025 07:34 am
Published on:
07 Oct 2025 08:51 am