भोपाल

एमपी में मानसून की एंट्री पर आया बड़ा अपडेट, प्री-मानसून में ही 39 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट

MP Weather Update: 20 जून के बाद एमपी में मानसून की एंट्री होने जा रही है। इससे पहले प्री-मानसून ने ही मौसम का मिजाज बदलना शुरु कर दिया है। प्रदेश के 39 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।
2 min read
monsoon 2026
जानें छत्तीसगढ़ में मानसून कब देगा दस्तक? (Photo Source- Patrika)

Pre-Monsoon Activity :मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में मानसून की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते राजधानी भोपाल समेत कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 39 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश वासियों को राहत देने वाला अपडेट ये है कि, सूबे में 20 जून के बाद मानसून की एंट्री हो रही है। हालांकि, मानसून की एंट्री से पहले ही प्रदेशभर में प्री - मानसूनी एक्टिविटी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश में पड़ रही भीषम गर्मी से राहत भी मिलेगी।

भोपाल में बारिश से बदला मौसम

राजधानी भोपाल में आज सुबह - सुबह हल्की बारिश का दौर देखने को मिला। रिमझिम फुहारों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम में अच्छी खासी ठंडक घुल गई है, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

39 जिलों में आंधी - बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई संभागों और जिलों के लिए भारी चेतावनी जारी की है। इनमें उज्जैन, ग्वालियर, सागर और चंबल संभाग के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है।

60 किमी रफ्तार से चलेगी आंधी

यही नहीं, मौसम विभाग ने सूबे के नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। यहां 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ - साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

33 जिलों में 50 कि.मी की आंधी

भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग के अन्य 33 जिलों में 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

दो संभागों में राहत के आसार कम

जहां एक तरफ आधा मध्य प्रदेश भीग रहा है, वहीं दूसरी तरफ इंदौर और शहडोल संभाग में फिलहाल राहत के आसार कम हैं। इन क्षेत्रों में आज भी तेज धूप का असर देखने को मिलेगा और तापमान बढ़ा रहेगा।

खास बातें

-एमपी में मानसून की एट्री को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून के बाद मानसून प्रदेश में दस्तक देगा।

-फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसूनी एक्टिविटी स्क्रीय है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के 39 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

-इसके अलावा, 5 जिलों में 60 कि.मी/प्रतिघंटा और 33 जिलों में 50 कि.मी/प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

Updated on:
04 Jun 2026 02:35 pm
Published on:
04 Jun 2026 10:30 am