भोपाल

एमपी कांग्रेस का हल्लाबोल: हाथ में बोरी लिए ट्रैक्टर से विधानसभा के लिए निकले, पुलिस ने रोका

MP Winter Session : मध्य प्रदेश में जारी खाद की किल्लत और फसलों के दामों को लेकर कांग्रेस ने शीतकालीन सत्र से पहले बड़ा प्रदर्शन किया। हाथ में खाद की बोरी लिए कांग्रेस ट्रैक्टर में सवार होकर विधानसभा के लिए रवाना हुए। पुलिस ने सभी को बीच में रोका।

2 min read

MP Winter Session :मध्य प्रदेश विधानसभा में आज से शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया है। इससे पहले विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने के लिए राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेस विधायकों के साथ पार्टी कार्यकर्ता शिवाजी प्रतिमा के पास ट्रैक्टर में सवार होकर खाद की बोरियां हाथ में लिए फसल के दामों का विरोध जताते हुए आंदोलन करते नजर आए। सभी कांग्रेसी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर विधानसभा के लिए रवाना हुए। हालांकि, पुलिस ने सभी को विधानसभा पहुंचने से पहले ही रोक लिया, जिसके चलते विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने ही खाद की डेमो बोरिया लेकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कुछ नया नहीं बचा, इसलिए आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उद्योग के क्षेत्र में भी काफी कम हो रहा है, लेकिन कांग्रेसियों के पास करने के लिए कुछ काम नहीं है। इसलिए इस तरह से आंदोलन कर रहे हैं।

कमलनाथ बोले- घोटाले का प्रदेश बना एमपी

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के घेराव पर उन्होंने कहा, एमपी घोटाले का प्रदेश बन गया है। हर योजना में घोटाला हो रहा है। जिधर देखो उधर घोटाला ही नजर आता है।

कांग्रेस खुद को किसान हितैषी बता रही, जो वो हैं नहीं

विधानसभा घेराव को लेकर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मीडिया में रहने के लिए इस प्रकार करती रहती है। मध्य प्रदेश के किसानों को समय में खाद मिल रहा है और प्रदेश के किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में न किसान परेशान है और न खाद की कमी है। कांग्रेस खुद को किसान हितैषी बता रही है जो नहीं है।

Updated on:
16 Dec 2024 01:09 pm
Published on:
16 Dec 2024 01:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर