MPBSE Result Out: सीएम मोहन यादव ने घोषित किया परिणाम, 10वीं 12वीं के इस रिजल्ट 2026 में किसने मारी बाजी
MPBSE Result Out: मध्य प्रदेश के 10वीं 12वीं के 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। डॉ. सीएम मोहन यादव ने घोषित कर दिया। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से अभी अभी 11 बजे दोनों बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने सीएम हाउस से रिजल्ट की घोषणा करते हुए। सभी स्टूडेंट्स को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बताते चलें कि एमपी बोर्ड में 12वीं का रिजल्ट 73.4 फीसदी तो, 10वीं का 73.42 फीसदी रहा। इधर निजी स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी से ज्यादा रहा। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है।
इस साल 2026 में 10वीं में जहां 9 लाख तो, 12वीं में करीब 17 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 6 अप्रैल तो 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई थी।
मेरिट लिस्ट में 378 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। इनमें 235 छात्राओं और 143 छात्रों के नाम शामिल हैं। 499 अंकों के साथ पन्ना जिले के गुनौर की प्रतिभा सिंह सोलंकी (सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल) ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अंक प्रतिभा ने 500 अंकों में से प्राप्त किए हैं। प्रतिभा के रिजल्ट की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। सभी का कहना है कि प्रतिभा ने जिले का नाम रोशन किया है।
वहीं झाबुआ जिले की खुशी राय ने 12वीं के परीक्षा परिणामों में पहला स्थान प्राप्त किए हैं। 93.23 अंकों के साथ वे 7 लाख स्टूडेंट्स के बीच टॉपर बनी हैं। खुशी के परिवार में जश्न का माहौल है।
10वीं के रिजल्ट में आलीराजपुर जहां 92.25 फीसदी रिजल्ट के साथ दूसरे नंबर पर रहा, वहीं अनूपपुर में 93.5 फीसदी रिजल्ट रहा। एमपी बोर्ड के रिजल्ट में एमपी के जिलों में अनूपपुर पहले स्थान पर रहा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस साल से पूरक परीक्षा के स्थान पर दूसरी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहने के साथ ही ऐसे उत्तीर्ण स्टूडेंट्स जो अपना रिजल्ट सुधारना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का कहना है कि, रिजल्ट से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से पूरा किया गया। हर स्तर पर जांच की गई है, ताकि कोई गलती न रहे। यानी इस बार रिजल्ट 'फुलप्रूफ' रखा गया है, ताकि किसी भी स्टूडेंट को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुनर्गणना के साथ ही उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेने के लिए स्टूडेंट्स रिजल्ट की घोषणा की तिथि से 10 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एमपी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करना होगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करते समय स्टूडेंट या पेरेंट्स की ई-मेल आई.डी. दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। उत्तर पुस्तिका की कॉपी ई-मेल के माध्यम से ही दी जाएगी। उत्तर पुस्तिका की प्रति लेने के आवेदन करने के लिए मोबाइल एप की सुविधा भी दी गई है। मंडल के मोबाइल एप को 'MPBSE' गूगल प्ले स्टोर या 'MPMOBILE' को नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा।
रिजल्ट घोषित होते ही शिक्षा मंडल ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। मंडल की इस हेल्प लाइन सेवा के माध्यम से स्टूडेंट्स शिक्षा संबंधी जानकारी या मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे टोल फ्री नंबर 18002330175 पर संपर्क कर सकते हैं।