भोपाल

MPPSC Recruitment 2022 : सरकारी पदों पर शुरु हो रही भर्ती, ऐसे करें Apply

लोक सेवा आयोग यानी MPPSC की ओर से प्रदेश में बीमा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने जा रही है। जानिए कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन।

less than 1 minute read
News
MPPSC Recruitment 2022 : सरकारी पदों पर शुरु हो रही भर्ती, ऐसे करें Apply

भोपाल. मध्य प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए काम की खबर है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC की ओर से प्रदेश में बीमा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रियां शुरु करने जा रही है। आयोग द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। संबंधित पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त से 11 सितंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के साथ साथ आवेदन भी कर सकते हैं।


इन पदों के लिए मांगे जाएंगे आवेदन

इस भर्ती अभियान के द्वारा राज्य में बीमा चिकित्सा अधिकारी के 74 पदों पर होगी भर्ती।


इतनी शैक्षणिक योग्यता जरूरी

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए।


इतनी आयु सीमा जरूरी

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

इस भर्ती के तहत बीमा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

-अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो

Published on:
27 Jul 2022 01:31 pm