
nana patekar bhopal- भोपाल में शूट हुई थी नाना पाटेकर की फिल्म राजनीति। (विजुअल -एआई जनरेटेड)
Nana Patekar death- नाना पाटेकर के निधन के बाद से भोपाल में भी शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सरकार के मंत्री उन्हें याद कर रहे हैं, वहीं नाना के फैन्स भी दुख व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता नाना पाटेकर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे भोपाल आए तो उन्होंने जिस अंदाज में भोपाल की तारीफ की थी, उसे लेकर आज भी लोग याद करते हैं। नाना पाटेकर का भोपाल से नाता इसलिए भी है क्योंकि उनकी एक चर्चित फिल्म राजनीति की शूटिंग यहीं हुई थी। भोपाल में काफी दिनों तक उनका आना-जाना लगा रहता था।
भोपाल में शूट हुई फिल्म 'राजनीति' बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शामिल है। कई दिनों तक यह भोपाल में ही शूट हुई थी। प्रेमपुरा घाट, के एक बंगले को नाना पाटेकर का बंगला बताया गया था। इसके अलावा भोपाल के कोहेफिजा, नूर-उस-सबाह, बोट क्लब, मोतिया तालाब, नेहरू नगर स्थित मैदान पर भी इसकी शूटिंग हुई थी। इसके अलावा इकबाल मैदान, भदभदा ब्रिज रोड और ओरिएंटल कॉलेज परिसर में भी इसके कई शॉट्स फिल्माए गए थे। इसके अलावा मिंटो हॉल और बिसनखेड़ी गांव में भी फिल्म के कई शॉट्स फिल्माए गए थे।
बॉलीवुड की नजर में भोपाल की लोकेशन बेहतर हैं। राजनीति फिल्म का गाना मोरा पियाभी भोपाल की आबोहवा में फिल्माया गया था। यह गाना था मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं…। यह गाना आज भी लोग गुनगुनाते हैं। इसमें एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ थे। तब रणबीर कपूर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जब वे भोपाल में शूट कर रहे थे तो दस हजार लोगों की भीड़ शूटिंग देखने आती थी। रणबीर ने कहा था कि हमारी फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा भी भोपाल के ही रहने वाले हैं। पुराने भोपाल, वीआईपी रोड और ऐतिहासिक इमारतों पर यह फिल्म शूट हुई थी। भोपाल में उनकी फिल्म और गाने शूट होने से फिल्म में जान आ गई थी। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी।
फिल्म राजनीति की शूटिंग काफी दिनों तक भोपाल में चली थी। इस दौरान वे मुंबई से अक्सर आना जाना करते थे। एक इंटरव्यू में नाना ने भोपाल की तारीफ अपने ही अंदाज में की थी। नाना ने कहा था कि इस शहर का माहौल, खूबसूरती और लोगों का सादा व दोस्ताना व्यवहार बहुत पसंद आता है। वह भोपाल के शांत और प्राकृतिक वातावरण में सुकून ढूंढ लेते हैं।
मध्यप्रदेश के टूरिस्ट प्लेस ऐसे हैं, जो बॉलीवुड की पसंद बने हुए हैं। एक तो शांत जगह हैं, जहां भीड़ भी कम होती है। यहां शूटिंग करना सस्ता भी पड़ता है। यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया आसान भी है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता, पहाड़, जंगल, नदियां, डैम, वन्यजीव, गांव बहुत खूबसूरत हैं। यही कारण है कि फिल्म राजनीति, रिवॉल्वर रानी, मोहन जो दारो, प्यार किया तो डरना क्या, तेवर, बाजीराव मस्तानी, अशोका, पान सिंह तोमर, दबंक-3, इसके अलावा पेडमैन, टायलेट एक प्रेम कथा, स्त्री और स्त्री-2 और ओएमजी 2 की भी शूटिंग मध्यप्रदेश की कई लोकेशन पर हो चुकी है।
Updated on:
08 Oct 2026 12:08 pm
Published on:
08 Oct 2026 12:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
