22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Nana Patekar: ‘क्रांतिवीर में झकझोरा, उदय शेट्टी बनकर खूब हंसाया’, नाना पाटेकर के जाने से भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान

Nana Patekar: ‘क्रांतिवीर में झकझोरा, उदय शेट्टी बनकर खूब हंसाया’, नाना पाटेकर के जाने से भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान

Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से देशभर में शोक की लहर है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 8 Oct 2026, 10:33 AM IST

shivraj singh chouhan nana patekar death emotional tribute mp

Nana Patekar death: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाना पाटेकर को भावुक श्रद्धांजलि (फोटो सोर्स- Patrika)

Shivraj Singh Chouhan on Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह 5:20 बजे घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।

शिवराज सिंह चौहान ने दी भावुक श्रद्धांजलि

शिवराज ने नाना पाटेकर की आवाज, बोलने के अंदाज और चेहरे के भावों को याद करते हुए कहा कि वे कभी ‘क्रांतिवीर’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों से झकझोरते थे तो कभी ‘वेलकम’ के उदय शेट्टी बनकर खूब हंसाते थे।

सीएम मोहन यादव ने भी दी श्रद्धांजलि

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। सीएम ने नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा और रंगमंच के प्रतिष्ठित कलाकार बताया। सीएम ने कहा कि- उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता नाना पाटेकर गुरूवार सुबह 5:20 बजे गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर बेहोश पाए गए थे। उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां कार्डिएक अरेस्ट के कारण नाना का निधन हो गया। 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद, उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। नाना पाटेकर के निधन के बाद देश में शोक की लहर है।

'शक्ति शालिनी' फिल्म की शूटिंग के लिए एमपी आए थे नाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में एक्टर नाना पाटेकर दो फिल्मों की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली मूवी 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग के लिए मई-जून माह में ग्वालियर आए थे। वहीं, इस दौरान वह दतिया के करणसागर क्षेत्र में भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान नजर आए थे।