8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nana Patekar Death: निधन से पहले MP में की थी आखिरी फिल्म की शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज

Nana Patekar last film: नाना पाटेकर के निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक है। निधन से पहले उनकी आखिरी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर-दतिया में हुई थी।
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Oct 08, 2026

nana patekar last film shakti shalini shooting in mp Nana Patekar Death

Nana Patekar last film: निधन से पहले MP में की थी आखरी फिल्म की शूटिंग (फोटो सोर्स- Patrika/IMDB)

Nana Patekar Death: पांच दशकों से अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की आयु में गुरूवार को कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। निधन से पहले वह एक बड़ी फिल्म पर काम कर रहे थे जिसकी शूटिंग के एमपी के दो से तीन शहरों में हुई थी। यह फिल्म बॉलीवुड के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का पार्ट है जो की उनकी अंतिम फिल्म (Nana Patekar last film) भी है। इससे पहले भी कई बार नाना पाटेकर फिल्म की शूटिंग के लिए एमपी आ चुके है। इसमें सबसे चर्चित फिल्म राजनीति (Rajniti) है जो की साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस दौरान वह कुछ दिन भोपाल में भी रहे थे।

'शक्ति शालिनी' की शूटिंग के लिए एमपी आए थे नाना

बता दें कि, नाना पाटेकर की आखरी फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (Maddock Horror Comedy Universe- MHCU) की 'शक्ति शालिनी' (Shakti Shalini) होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश में शूट हुआ था। इसके लिए नाना पाटेकर मई 2026 में एमपी आए थे। उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा, विनीत कुमार सिंह के साथ शूटिंग की थी। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

ग्वालियर और दतिया में हुई थी फिल्म की शूटिंग

शक्ति शालिनी फिल्म में चंबल के डाकू और भीहड़ का एंगल होने वाला है। इसलिए नाना पाटेकर ग्वालियर और दतिया आए थे। फिल्म का कुछ हिस्सा मुरैना में भी शूट हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दतिया के करण सागर में फिल्म की शूटिंग हुई थी जिसमें स्थानीय लोगों ने नाना पाटेकर को देखा था। बताया जा रहा है कि नाना इस फिल्म में तांत्रिक का किरदार निभाने वाले है। निधन से पहले नाना ने निधन से पहले अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली थी।

इन फिल्मों के लिए भी एमपी आए थे नाना

बता दें कि, शक्ति शालिनी और राजनीति के अलावा नाना पाटेकर द्वारा अभिनीत दो और फिल्मे है जो मध्य प्रदेश में शूट हुई थी। पहली फिल्म 1990 में आई 'थोड़ा सा रोमानी हो जाएं' (Thodasa Roomani Ho Jayen) और दूसरी साल 2000 में आई क्राइम थ्रिलर 'तरकीब' (Tarkieb) थी। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) के हिल स्टेशन पचमढ़ी में हुई थी।