भोपाल

Mumbai Satta Market: 4 जून से पहले पलटा पासा, सट्टा मार्केट की बड़ी भविष्यवाणी

Mumbai Satta market prdiction: रिजल्ट से पहले मुंबई सट्टा बाजार ने मध्यप्रदेश और देशभर की लोकसभा सीटों को लेकर की चौंका देने वाली भविष्यवाणी...

2 min read
Jun 01, 2024

Lok Sabha Election 2024 Result Mumbai Satta Market Prediction: तमाम सट्टा बाजारों के बाद अब मुंबई सट्टा बाजार (mumbai satta bazar) ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट में दिलचस्पी दिखाई है। मुंबई सट्टा मार्केट ने मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों (mp lok Sabha electon 2024) के साथ ही देशभर में भाजपा-कांग्रेस को मिल रही सीटों को लेकर भविष्यवाणी (bjp-congress seat prediction) की है। फलोदी, इंदौर और रतलाम सट्टा बाजार से अलग मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी चौंका देने वाली है।

मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी (Mumbai Satta Market Prediction)

मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर मुंबई सट्टा बाजार ने चौंका देने वाली भविष्यवाणी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई सट्टा बाजार मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 10 तो भाजपा को 19 सीटें दे रहा है। मध्यप्रदेश की ही तरह देश में भी मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी चौंका देने वाली है क्योंकि मुंबई सट्टा बाजार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की बात कह रहा है और इंडिया गठबंधन को 345 सीटें जबकि एनडीए को 195 सीटें मिलने की संभावना जता रहा है ।
यह भी पढ़ें- Indore Satta Bazar: फलोदी के बाद इंदौर सट्टा बाजार ने मचाई खलबली, रिजल्ट से पहले भाजपा की सीटों की भविष्यवाणी

फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Market) की भविष्यवाणी

फलोदी सट्टा बाजार का ताजा दावा देखें तो कांग्रेस को मध्यप्रदेश में फायदा होता नजर आ रहा है। सट्टा बाजार के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की 7 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है ये सीटें छिंदवाड़ा, राजगढ़, झाबुआ, मंडला, सतना, ग्वालियर और मुरैना बताई जा रही हैं। हालांकि इसके बाद भी फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 29 में से 27 सीटें दे रहा है जबकि कांग्रेस को दो सीटें। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी और सिर्फ छिंदवाड़ा में कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार की बड़ी भविष्यवाणी से मची खलबली, गिराए BJP के रेट

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Updated on:
03 Jun 2024 10:24 pm
Published on:
01 Jun 2024 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर