भोपाल

एमपी के 6 संभागों में नगर निगम में नियुक्ति की तैयारी, भेजे गए 500 नाम

MP News: सत्ता व संगठन ने इन नियुक्तियों के लिए नाम तय कर लिए हैं। करीब 500 नामों की सूची पुलिस को दे दी है।

2 min read
Jan 19, 2026
Bhopal Municipal Corporation (Photo Source - Patrika)

MP News:मध्यप्रदेश में भोपाल नगर निगम और नगर पालिकाओं में एल्डरमैन के पद पर राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सबसे पहले भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, जबलपुर और उज्जैन संभाग के जिलों में आने वाले निकायों में नियुक्तियां होंगी। सत्ता व संगठन ने इन नियुक्तियों के लिए नाम तय कर लिए हैं। करीब 500 नामों की सूची पुलिस को दे दी है। अब इन नामों का पुलिस रिकॉर्ड देखा जाएगा।

यदि किसी के नाम आपराधिक प्रकरण दर्ज है तो उनकी नियुक्ति अटक जाएगी। संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा जैसे-जैसे पुलिस वेरिफिकेशन के बाद वापस सूची उपलब्ध कराई जाने लगेगी, सरकार नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करना शुरू करेगी। शासन स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें

125 अवैध कॉलोनियों में चलेगा बुलडोजर, लोगों से अपील- ‘इन्वेस्टमेंट नहीं करें’

निकाय चुनाव के डेढ़ साल पहले आई याद

निकायों के चुनाव में बमुश्किल एक साल बचा है। उसके पहले सत्ता व संगठन को एल्डरमैन नियुक्त करने की याद आई है। नियुक्ति के पहले ही कई पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब नियुक्ति देना ही थी तो दो साल पहले दी जानी थी, लेकिन अब चुनाव का समय नजदीक है, ऐसे में केवल नाम के लिए नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। उम्मीद है कि जनवरी समाप्त होने से पहले वेरिफिकेशन के बाद आदेश भी जारी हो जाएंगे।

1100 पदों पर निकली भर्तियां

मध्यप्रदेश के रहने वालों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्र में 1100 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन सभी पदों के लिए इसी साल परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें केवल मध्यप्रदेश के निवासियों को ही मौका मिलेगा। नोटिस के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत 17 जनवरी से हो चुकी है, जो कि 31 जनवरी तक चलेगी। इसी को लेकर 27 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो कि दो शिफ्टों में चलेगी। पहले सत्र की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर 11 बजे तो दूसरी शिफ्ट दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें

‘अनुकंपा नियुक्ति’ को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसला, नौकरी होगी बहाल

Published on:
19 Jan 2026 10:39 am
Also Read
View All

अगली खबर