
भोपाल. आज का दिन युवाओं के लिए बेहद खास और अनोखा है। आज का दिन सभी गर्लफ्रेंड्स के साथ साथ पुरुष दोस्तों के लिए भी है। ये दिन सिर्फ प्रेमी जोड़े के ही लिए नहीं, बल्कि लड़के दोस्तों के लिए भी खास है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, राष्ट्रीय प्रेमी दिवस हर साल 3 अक्टूबर को मनाया जाता है और यह एक ऐसा दिन है, जो वहां के सभी बॉयफ्रेंड को समर्पित है। दोस्ती या फिर प्रेम के लिए कोई सरहदें मायने नहीं रखती, इसलिए मध्य प्रदेश समेत भारतीय युवाओं में भी इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाने लगा है। खासतौर पर ये दिन अपने प्रेमी या दोस्त को ये अहसास कराने का है कि, वो आपके जीवन में कितना महत्व रखता है।
वही, बॉयफ्रेंड के मामले में अकसर लड़कियां बड़ी सिलेक्टिव होती हैं और होना सही भी है। वो लोगों को उनकी क्वालिटीज के हिसाब से चयन करती हैं, लेकिन कई बार हम ऐसे रिश्ते में भी बन जाते हैं, जिसका अहसास हमें बाद में हो पाता है। ऐसे रिश्ते कई बार जीवन में तनाव का कारण भी बन जाते हैं। रिश्ता चाहे नया हो या पुराना, बॉयफ्रेंड हमारे जीवन में एक खास स्थान रखता है। एक अच्छा बॉयफ्रेंड आपके जीवन को खूबसूरत बना देता है। बॉयफ्रेंड एक अच्छा दोस्त होता है, एक अच्छा प्रेमी होता है, जो आपके हर सुख दुख का ख्याल रखते हुए हर विपरीत परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है। ऐसे में हमको एक अच्छे बॉयफ्रेंड के गुणों के बारे में भी बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने जीवन में एक बेहतरीन दोस्त का चयन कर सकेंगे।
प्यार और दोस्ती का इतिहास
मानव इतिहास में प्यार या दोस्ती का कोई आधिकारिक शुरुआत का निर्धारित समय नहीं है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि, ये मानव सभ्यता की शुरुआत से ही मनुष्यों में स्वाभाविक तौर पर चला आ रहा है और हम गुफाओं की अवधि के दौरान मानव सभ्यता की शुरुआत से पहले भी प्यार के सबूत पा सकते हैं। साथ ही, इसे कई प्रतीकों और चित्रों में भी चित्रित किया गया है, ताकि ये जाना जा सके कि, लोगों ने उस समय भी दूसरों की परवाह की थी। मानव स्भ्यता की शुरुआत से ही प्रेम से जुड़े कई प्रमाण बी मिले हैं। क्योंकि प्राचीन यूनानी भी प्रेम के महत्व को बहुत अच्छी तरह समझते थे और इसीलिए उनके पास प्रेम के देवता भी थे। ऐसा ही मामला प्राचीन मिस्रियों, रोमनों, फारसियों आदि के साथ भी था।
कैसे सेलिब्रेट करें बॉयफ्रेंड डे
आज अपने प्रेमी या दोस्त के लिए कुछ अलग और अच्छा करने का प्रयास करें। आज स्पेशल प्लान बनाते समय उनकी सभी पसंदीदा चीजों पर विचार करें। आज के दिन आप उसे बताएं कि, वह आपके लिए कितना खास है।
अच्छे बॉयफ्रेंड में ये खूबियां जरूर होंगी
-ख्याल रखने वाला
आपको हमेशा पता होना चाहिए कि, आपका प्रेमी या दोस्त आपकी परवाह करता है कि नहीं। आपके सपने, आपके विचार और आपकी भलाई उसकी पहली प्राथमिकता है की नहीं।
-प्यार और सम्मान करने वाला
एक अच्छा बॉयफ्रेंड या दोस्त आपके माता-पिता, दोस्तों और परिवार के साथ कैसा व्यवहार रखता है, ये सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर वह उनके प्रति दयालु है और उनके साथ सम्मान से पेश आता है, तो वो एक अच्छा प्रेमी भी है और अच्छा दोस्त भी।
-मजाकिया व्यव्हार
मस्ती और उत्साह के बिना जीवन ऊब जाता है। आपके प्रेमी या दोस्त का व्यव्हार मजाकिया है या नहीं ? क्योंकि, जीवन बिना मस्ती मजाक के कुशहाल नहीं रह सकता। आपने देखा होगा, कि अकसर सच्चे दोस्त वहीं होते हैं, जिनके बीच अच्छी बाउंडिंग हो, वो किसी भी टॉपिक पर समय के हिसाब से हंसी मजाक कर लेते हों।
-विनम्र व्यव्हार
विनम्रता किसी भी व्यक्ति को एक अच्छा इंसान बनाती है और जिन रिश्तों में विनम्रता है, वही लंबे समय के लिए टिकाऊ साबित हो सकते हैं, फिर भले ही वो प्रेम का रिश्ता हो या दोस्ती का।