
भोपालः कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसका कारण ये है कि, इस जानलेवा बीमारी का अब तक मध्य प्रदेश समेत भारत भर में पर्याप्त उपचार नहीं है। एक तो इसका पर्याप्त उपचार नहीं है वहीं, दूसरी तरफ साल दर साल इससे ग्रस्त लोगों की स्ख्या बढ़ती ही जा रही है। जो एक बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। हालांकि, कैंसर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का कहना है कि, अगर समय रहते इसका उपचार शुरु कर दिया जाए, तो इस जानलेवा बीमारी से बचाव किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनके सेवन से ये प्राणघातक बीमारी आपके पास भी नहीं भटक सकती। इन आहारों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं को नष्ट कर देते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहारों की खूबियां।
गुणकारी हैं लहसुन और प्याज
वैसे तो लहसुन और प्याज को आमतौर पर किसी पकवान बनाने के इस्तेमाल में लिया जाइन दोनो ही चीजों का इस्तेमाल आमतौर पर किया जाता है। ऐसे आहार हैं जिनका प्रयोग आप लगभग हर तरह के पकवान में कर सकते हैं। अगर आप इससे दूरी बनाये हुए हैं तो इसका प्रयोग आज से ही करना शुरू कर दें। लहसुन और प्याज में सल्फर कंपाउंड होता है जो बड़ी आंत, ब्रेस्ट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं का खात्मा करता है।
ये सब्जियां कर लें डाइट में शामिल
कुछ सब्जियांं कैंसर से लड़ने में काफी सहायक होती हैं। इनमें फूलगोभी और ब्रोकली ऐसी सब्जियां हैं जिसमें कैंसररोधी अणु पाए जाते हैं। ये दोनों डिटोक्सीफिकेशन एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं का खात्मा कर ट्यूमर को बढ़ने से रोकते हैं। इनके सेवन से फेफड़े, प्रोस्टेट, मूत्राशय और पेट के कैंसर का जोखिम कम होता है।
ये फल होंगे लाभकारी
सीताफल खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि, ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ बेहद गुणकारी फल भी होता है। इसके अलावा गाजर भी ऐसा गुणकारी आहार है जो कैंसर के वार को आसानी से बेकार कर सकता है। सीताफल और गाजर में अल्फा और बीटा नामक कैरोटीन्स होते हैं, जो कैंसर को ख़त्म करने वाले शक्तिशाली कारक के रूप में जाने जाते हैं। इनके सेवन से गर्भाशय, मूत्राशय, पेट और स्तन कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर की रोकथाम होती है।