भोपाल

Navratri 2024: पालकी में आ रहीं मां दुर्गा, दो दिन की पंचमी, 8 शुभ योग, अष्टमी-नवमीं एक साथ

Navratri 2024: नवरात्र की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि और ऐंद्र योग में होगी, एक तिथि बढ़ने के बावजूद 3 से 12 अक्टूबर 9 दिन के ही नवरात्रि, फिर सर्वार्थ सिद्धि योग में ही मनाया जाएगा दशहरा

2 min read
Sep 25, 2024

Navratri 2024: शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस बार तिथि भेद के चलते नवरात्र में पंचमी तिथि दो दिन विद्यमान रहेगी, वहीं अष्टमी और नवमी तिथि एकसाथ होगी। ऐसे में नवरात्र में एक तिथि जहां बढ़ जाएगी, वहीं एक तिथि दो दिन रहेगी, इस स्थिति में अष्टमी, नवमी एकसाथ होने के बाद भी नवरात्र नौ दिन के ही रहेंगे।

नवरात्र से सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी। शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर तक चलेंगे। इस बार ग्रह नक्षत्रों के संयोग से नवरात्र में कई शुभ योग विद्यमान रहेंगे। नवरात्र की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि और ऐंद्र योग में होगी, इसी प्रकार दशहरा पर्व पर भी सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा।

नौ दिनों तक शहर के श्रद्धालु मां की आराधना करेंगे। शहर में जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाकर नवरात्र की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

पालकी में होगा माता रानी का आगमन

पं. विष्णु राजौरिया ने बताया कि इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी में होगा। इसके साथ ही हस्त नक्षत्र में नवरात्र की शुरुआत होगी। इस लिहाज से नवरात्र काफी शुभफलदायी होंगे। इस लिहाज से आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी, उद्योग, व्यापार का विकास होगा, किसानों की आय बढ़ेगी और फसलों का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होगा।

नवरात्र के सभी दिन शुभ माने गए हैं, ऐसे में ग्रह नक्षत्रों के मेल से भी कई संयोग बन रहे हैं, जो इसे और अधिक शुभता प्रदान करेंगे। इस बार तिथि आगे पीछे होने के कारण पंचमी दो दिन रहेगी, जबकि अष्टमी, नवमी एकसाथ रहेगी।

Also Read
View All

अगली खबर