भोपाल

जिस महू में साधे निशाने, वहीं से निकलीं गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा, मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल

Neeru Dhanda Gold Medal- मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की नीरू धांडा ने एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड दिला दिया...।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
neeru dhanda
neeru dhanda- मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की नीरू धांडा ने रच दिया इतिहास। (फोटो विश्वास सारंग एक्स)

Neeru Dhanda Gold Medal- मध्यप्रदेश में रहकर ट्रैनिंग करने वाली एवं मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने भारत के लिए पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता है। मध्यप्रदेश में जैसे ही खबर फैली खुशी की लहर दौड़ गई। मध्यप्रदेश के मुख्यंत्री मोहन यादव और स्पोर्ट्स मिनिस्टर विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया एक्स पर खुशी व्यक्त की है।

एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिलाओं के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में रिकार्ड स्कोर किया है। उसने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। हरियाणा की रहने वाली नीरू मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी से जुड़ी हैं। नीरू धांढा हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली है और भारतीय सेना की कोर आफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार हैं और मध्यप्रदेश के महू में आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट में ट्रेनिंग लेती हैं।

एमपी से तीन महिलाएं थीं शामिल

मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी से एशियन गेम्स में नीरू ढांडा के साथ ही आशिमा अहलावत और मनीषा कीर भी शामिल हुए थी। जिन्होंने ट्रैप में सिल्वर मेडल जीता है। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की मनीषा कीर के अलावा नीरू ने व्यक्तिगत ट्रैप में यह गोल्ड जीता है।

क्या बोले सीएम मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। डा. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी नीरू ढांडा को हार्दिक बधाई। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। इसी तरह वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन करती रहें। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

क्या बोले एमपी के खेल मंत्री

मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मध्यप्रदेश की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नीरू ढांडा ने महिलाओं के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में रिकॉर्ड स्कोर के साथ भारत के लिए पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीतकर सम्पूर्ण भारतवर्ष को गौरवान्वित किया है। आपकी यह स्वर्णिम उपलब्धि देश के असंख्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। इस उपलब्धि हेतु बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल की अनंत मंगलकामनाएं। देश को आप पर गर्व है।

Updated on:
29 Sept 2026 01:44 pm
Published on:
29 Sept 2026 01:00 pm