भोपाल

Netflix पासवर्ड शेयरिंग फेसीलिटी यहां हुई Ban, अब फॉलो करना होगा ये नया Rule

Netflix Password Sharing Facility ban: आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स के देश भर में लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। इसके बावजूद कंपनी ने यह डिसिजन लिया है...
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2023, 4:36 PM IST
netflix_password_sharing_feature_ban_now_friends_will_not_be_able_to_share_password_sharing_as_netflix_begins_to_crack_down.jpg

Netflix Password Sharing Facility ban: अब तक हर कोई वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की शेयरिंग फेसीलिटी का फायदा उठाकर कहीं से भी इसका लाभ ले सकते थे। लेकिन अब इन लोगों के लिए निराश करने वाली खबर है जो ईजीली इसका लाभ ले रहे थे। दरअसल नेटफ्लिक्स ने इस सुविधा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से यह डिसिजन सिर्फ एमपी के शहरों या पूरे राज्य के लिए नहीं बल्कि देशभर के लिए लिया गया है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स के देश भर में लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। इसके बावजूद कंपनी ने अब यह डिसिजन लिया है कि नेटफ्लिक्स अकाउंट शेयर करने की फेसिलिटी अब हर किसी को नहीं दी जा सकेगी।

केवल ये लोग उठा सकेंगे फायदा

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नेटफ्लिक्स अकाउंट शेयर करने की सुविधा केवल उन्हीं लोगों के लिए होगी, जो एक ही परिवार के हों।

रूल्स तोड़ने पर भेजा जाएगा ई मेल

यही नहीं कंपनी रूल तोडऩे वाले यूजर्स को एक ईमेल भेजकर इस पर आपत्ति भी जताएगी और जरूरत पड़ने पर एक्शन भी लेगी।

क्यों लिया डिसीजन

बताया जा रहा है कि कोरोना के बाद कंपनी का राजस्व तेजी से घटा है। यही कारण है कि दुनियाभर में पासवर्ड शेयरिंग को लेकर कंपनी कड़े कदम उठाने जा रही है। कंपनी अब अपनी आय बढ़ाने के विकल्प सोच रही है।

अब तक होता रहा है ऐसा

आपको बता दें कि अब तक नेटफ्लिक्स का एक अकाउंट एक घर में ही इस्तेमाल होता था। वहीं आप घर के अलावा यदि कहीं जा रहे हैं या आपका कोई परिचित इस सुविधा का लाभ आपके अकाउंट से लेना चाहता था, तो आप उसे पासवर्ड शेयर कर नेटफ्लिक्स यूजर बना सकते थे। लेकिन अब नहीं कर सकेंगे ऐसा अब जिस घर में नेटफ्लिक्स अकाउंट होगा, उस घर में रहने वाला हर कोई एक नेटफ्लिक्स अकाउंट का इस्तेमाल कर सकता है, चाहे वे कहीं भी हो। घर पर, घर से बाहर, कहीं घूमते हुए, कहीं चलते हुए, वैकेशन मनाते हुए हर तरह से । लेकिन इस नए रूल के बाद आप इसे अपने फ्रेंड्स या परिचितों को शेयर नहीं कर सकेंगे। केवल एक घर के लोग ही प्रोफाइल ट्रांसफर जैसी नई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Updated on:
22 Jul 2023, 4:36 PM IST
Published on: