भोपाल

सावन के महीने में भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े, सब कुछ हो जाएगा नष्ट

सावन के महीने में भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े, सब कुछ हो जाएगा नष्ट
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 12:54 PM IST
love astrology
love astrology

भोपाल। देवो के देव महादेव का महीना शुरू हो चुका है। कहा जाता है कि अगर सावन के महीने में भगवान शिव प्रसन्न हो जाए तो हर मनोकामना को पूरा करते है। पुराणों में भी इस बात को बताया गया है कि सारे महीनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से महादेव ज्यादा प्रसन्न होते हैं। इस पावन महीने के लिए शिवपुराण में कई एसे मंत्रो को दिया गया है जिनका जाप करने से महादेव प्रसन्न होते है और ये मंत्र मानव कल्याण के लिए भी बहुत प्रभावी हैं। सभी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए इस महीने की कुछ खास बातें होती हैं जिनको जानना बहुत जरूरी होता है। सावन के महीने में कुछ चीजों पर रोक होती है। इस महीने में पहने जाने वाले कपड़ों को लेकर भी कई तरह की मनाही होती है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि सावन के महीने में कभी भी कुछ रंगों को नहीं पहनना चाहिए। जानिए कौन से हैं वे रंग.....

- सावन का महीना भगवान शिव का पावन महीना कहलाता है। हिंदू धर्म के अनुसार सावन के महीने में पूजा के कई सारे नियम होते है। अगर आप इनमें गलती करते है तो भगवान शिव आपसे बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं। शास्त्रों के मुताबिक लाल रंग को किसी भी पूजा में पहनना खुशियां और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है वहीं सावन के महीने मे हरे रंग का अरना अलग महत्व होता है। इसलिए इस महीने में सारे रंगों को किनारे करके हरे और लाल रंग को अपनी प्राथमिकता में रखें।

- सावन के महीने में कभी भी काला, खाकी, और भूरे रंग के कपड़ो को न पहनें। ये कपड़े पहन कर अगर आप पूजा करते हैं तो भगवान शिव नाराज हो जाते है और आपको पूजा का फल नहीं मिलता है। ध्यान रखें कि जब भी पूजा के लिए जाएं तो इन तीन रंगों के कपड़ों को पूरी तरह से नकारें।

- भगवान शिव की पूजा में काले रंग को इसलिए अशुभ माना जाता है क्योंकि भगवान शिव को काला रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस रंग को देखते ही महादेव क्रोधित हो जाते हैं। यदि आप शिव के प्रकोप से बचना चाहते हैं या फिर उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा करते समय काले कपड़ों को न पहनें।

- कहा जाता है कि महादेव भगवान एक योगी थे और उन्हें प्रकृति की सुंदरता के बीच ध्यान में बैठना बहुत ही पसंद था। हरा रंग पहनने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं इसलिए महिलाएं सावन के महीने में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई कारणों से हरा रंग पहनती हैं।

Published on: