भोपाल

भोपाल से देवास-नीमच और अशोक नगर तक दौड़ेंगीं बसें

शहर से बाहर बीसीएलएल चलाएगा 58 बसें...

2 min read
Jan 24, 2018
bhoapl bccl

भोपाल. भोपाल से देवास, नीमच, उज्जैन से लेकर अशोकनगर, सेंधवा, टीकमगढ़ जैसे क्षेत्रों में जाने के लिए भी आपको अब बीसीएलएल की बसें मिलेंगी। सोमवार को बीसीएलएल की बैठक में शहर के बाहर चलाने के लिए ५८ बसों को मंजूरी मिली है। केंद्र की अमृत योजना के तहत इन बसों को संचालित करने राशि मिलेगी।
बीसीएलएल की बोर्ड से मंजूरी का ये प्रस्ताव स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी में भेज दिया गया है। यहां से मंजूरी मिलते ही इसके लिए टेंडर जारी कर ऑपरेटिंग कंपनी तय करने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। सोमवार को बोर्ड बैठक में निगमायुक्त प्रियंकादास को बोर्ड के डायरेक्टर पद के लिए भी अनुमोदित किया गया।

15 वर्ष से पुराने वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा
बीसीएलएल की बैठक में प्रभारी आरटीओ संजय तिवारी, डीएसपी टै्रफिक महेंद्र जैन और अन्य अधिकारी शामिल थे। यहां १५ साल से अधिक पुराने वाहनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया। इन्हें पुलिस और आरटीओ मिलकर जब्त करेगा।

लो-फ्लोर बस के रूट पर संचालित मिनीबस, मैजिक को भी पकड़ा जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखने की बात हुई। पुराने वाहनों की जब्ती, आपे- मिनी बस के अवैध संचालन पर रोक लगाने, इंटरसिटी बसों को निर्धारित स्टैंड से चलाने, नई ११० इंटरसिटी बसों के सुरक्षित रखरखाव के लिए डिपो बनाने कोलार एवं गांधीनगर क्षेत्र में डिपो के लिए 5 से 10 एकड़ भूमि के आवंटन के लिए अनुरोध करने का निर्णय लिया।

भोपाल से यहां के लिए मिलेंगी बसें

02 बस भोपाल-इंदौर-झाबुआ तक
04 बस भोपाल-देवास-उज्जैन
02 बस भोपाल-देवास-उज्जैन-नीमच
02 बस भोपाल-इंदौर-रतलाम
02 बस भोपाल-इंदौर- सेंधवा
02 बस भोपाल-इंदौर-खरगोन
02 बस भोपाल-इंदौर-अलीराजपुर
06 बस भोपाल-सीहोर-आष्टा
02 बस भोपाल-आष्टा- शाजापुर
02 बस भोपाल- नरसिंहगढ़- राजगढ़
02 बस भोपाल- पचौर-सारंगपुर
04 बस भोपाल- ब्यावरा-गुना
02 बस भोपाल-विदिशा-अशोकनगर
02 बस भोपाल-टीकमगढ़-जतारा
02 बस भोपाल- विदिशा- सागर- छतरपुर-खजूराहो- राजनगर
04 बस भोपाल- सिरोंज
02 बस भोपाल- होशंगाबाद- हरदा
02 बस भोपाल- टीकमगढ़-पलेरा
02 बस भोपाल-नसरूल्लांगज
04 बस भोपाल-रायसेन-सिलवानी
04 बस भोपाल- विदिशा- बासौदा

Updated on:
23 Jan 2018 09:28 am
Published on:
24 Jan 2018 10:00 am
Also Read
View All