भोपाल

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल से दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए शुरु हो रही हैं नई उड़ानें

New Flights Start : राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से एक सप्ताह में दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए 4 सीधी उड़ानें शुरु हो रही हैं। इस हवाई सेवा से भोपाल का संबंधित शहरों का आवागमन सुगम होगा।
less than 1 minute read
New Flights Start
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी (Photo Source- Patrika)

New Flights Start : मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 4 नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। सोमवार से इंडिगो बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट शुरू करेगी। 16 सितंबर से दिल्ली के लिए नई उड़ान मिलेगी।

राजा भोज एयरपोर्ट से 4 नई फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं। इसके बाद अहमदाबाद के लिए 21 सितंबर से सुबह और हैदराबाद के लिए 22 अक्टूबर से रात की नई फ्लाइट शुरू हो रही है। 16 सितंबर से एअर इंडिया की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट AI-2528 का टाइम बदलेगा। ये अब सुबह 8:05 बजे भोपाल से उड़ान भरेगी।

ये बदलाव भी होंगे

दिल्ली से यह सुबह 7:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। अभी ये भोपाल से सुबह 6:25 बजे उड़ान भरती है। इंडिगो की फ्लाइट 6E-7302 (भोपाल-रायपुर) 20 सितंबर से रोजाना चलेगी, जो अभी हफ्ते में तीन दिन चलती है। यह पहले की तरह सुबह 9:40 बजे भोपाल से रवाना होगी।

Updated on:
14 Sept 2025 02:39 pm
Published on:
14 Sept 2025 02:39 pm